फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देश के संविधान और गणतंत्र पर खतरे के काले बादल मंडरा रहे हैं: यशवंत सिन्हा

Mon, 27 Jan 2020 08:22 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटावा
विज्ञापन
1 of 5
शांति यात्रा लेकर सैफई पहुंचे अखिलेश यादव व पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
सीएए (नागरिकता संशोधन कानून) संविधान के खिलाफ है और मुद्दों से ध्यान हटाने के लिए भाजपा सरकार चाल चल रही है। यह बात इटावा के सैफई में पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा ने कही। मुंबई से गांधी शांति यात्रा लेकर निकले  पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा रविवार को सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के गांव सैफई पहुंचे।

यहां गणतंत्र दिवस पर आयोजित समारोह में उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और राष्ट्रीय महासचिव रामगोपाल यादव के साथ शिरकत की।  यशवंत सिन्हा ने कहा कि हम लोग गांधीजी के सत्य, शांति और अहिंसा का संदेश लेकर यात्रा पर निकले हैं।
 
विज्ञापन

2 of 5
शांति यात्रा लेकर सैफई पहुंचे अखिलेश यादव व पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
यात्रा पर निकलने की इसलिए आवश्यकता पड़ी, क्योंकि आज देश के संविधान और गणतंत्र पर खतरे के काले बादल मंडरा रहे हैं। इस खतरे से जनता को आगाह करने के लिए 9 जनवरी को मुंबई के गेटवे आफ इंडिया से शांति यात्रा पर निकले हैं। 3000 किमी का भ्रमण करते हुए यात्रा  30 जनवरी को राजघाट में समाप्त होगी।

नागरिकता संशोधन कानून (सीएए)  संविधान के बिल्कुल खिलाफ है। ऐसे कानून की कोई जरूरत नहीं थी। इस कानून में जो प्रावधान और शर्तें हैं उसके अनुसार  उसे लागू ही  नहीं किया जा सकता। 
विज्ञापन

3 of 5
शांति यात्रा लेकर सैफई पहुंचे अखिलेश यादव व पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
किसानों, मजदूरों नौजवानों, आर्थिक स्थिति, महिला अत्याचारों से ध्यान भटकाकने के लिए यह सब हो रहा है। उन्होंने सीएए के विरोध को लेकर कहा कि यह गांधी का देश है हम सब लोग शांतिप्रिय हैं। शांतिपूर्ण ढंग से लोग इस कानून का विरोध कर रहे हैं। जहां भी हिंसा हो रही है वह  सरकारी हिंसा हो रही है। विरोध करने वाले हिंसा नहीं कर रहे हैं। 

सिन्हा ने आगे कहा कि हम बाबा साहब के संविधान की रक्षा करेंगे। देश को दोबारा नहीं बंटने देंगे। गांधी की हत्या दोबारा नहीं होने देंगे। उन्होंने कहा कि इस सरकार के खिलाफ जो भी खड़ा होगा हम उसको मजबूत बनाने का काम करेंगे। अदनान सामी के पद्मश्री पुरस्कार पर कहा पाकिस्तान के नागरिक होने के बाद भारत के नागरिक बने। यह वसुधेव कुटुंबकम का देश है। हमें इन मूल्यों को लेकर ही चलना है।

4 of 5
शांति यात्रा लेकर सैफई पहुंचे अखिलेश यादव व पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
लोगों में डर पैदा कर रही है मौजूदा सरकार: अखिलेश 
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि मौजूदा सरकार ने लोगों के अंदर डर पैदा कर दिया है। ये लोग देश को किस रास्ते पर लेकर जा रहे हैं। एक वो थे जो लाठी लेकर गुजरात से चले थे और यमुना के किनारे आखिरी सांस ली थी।  यह लोग निकले तो गुजरात से हैं और यमुना किनारे बैठे हैं। लेकिन यह लोग देश को बांटने का काम करना चाहते हैं। किसान के सामने अंधकार है।

उन्होंने आगे कहा कि यह साधु संतों का देश है। यह सपेरों का देश है। सपेरों पर कागज नहीं है। इनके पास घर नहीं है। खेत नहीं। इनके पास सांप थे तो वो भी सुप्रीम कोर्ट ने छीन लिए। अब इनके पास बीन बची है। पुलिस इन्हें लाठी दिखा रही है। चंबल और यमुना किनारे रहने वाले लोग कागज नहीं दिखाएंगे। दिल्ली विधानसभा चुनाव पर बोलते हुए अखिलेश ने दावा किया कि वहां भाजपा की करारी हार होने वाली है। अरविंद केजरीवाल दोबारा सीएम बनेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
शांति यात्रा लेकर सैफई पहुंचे अखिलेश यादव व पूर्व वित्त मंत्री यशवंत सिन्हा - फोटो : अमर उजाला
सपा ने विकास की राजनीति की: रामगोपाल 
गणतंत्र दिवस के मौके पर सैफई  में  समाजवादियों ने कार्यक्रम का आयोजन किया।   कार्यक्रम में पहुंचकर सपा अध्यक्ष  अखिलेश यादव कार्यकर्ताओं से मिले।  महोत्सव पंडाल में आकर केंद्र सरकार के पूर्व वित्त मंत्री और प्रोफेसर सांसद रामगोपाल यादव के साथ उन्होंने ध्वजारोहण किया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रीय गान हुआ। राष्ट्रीय महासचिव प्रो  रामगोपाल यादव  ने  कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा समाज का विकास करती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें