फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा नेता हत्याकांड: पुलिस ने हत्यारे को दबोचा, पूछताछ में बताया नशेबाजी में शुरू हुआ विवाद बना मौत की वजह

Sat, 02 Oct 2021 01:02 PM IST
प्रभापुंज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 5
सपा नेता हत्याकांड: हर्ष यादव के हत्यारोपी शिवेंद्र सिंह को जेल ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
कानपुर के बर्रा में युवा सपा नेता हर्ष यादव की गोली मारकर हत्या करने वाले मुख्य आरोपी को पुलिस ने धर दबोचा है। पूछताछ में आरोपी ने नशे में उपजे विवाद के चलते हत्या करने की बात कबूल की है। फिलहाल पुलिस अन्य बिंदुओं पर भी उससे पूछताछ कर रही है। कानपुर के बर्रा दो सब्जी मंडी में हत्यारे ने शुक्रवार सरेशाम समाजवादी युवजन सभा कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी थी। ताबड़तोड़ फायरिंग से सब्जी मंडी में दहशत फैल गई थी। इस बीच आरोपी सपा का झंडा लगी सफारी कार से फरार हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इलाके में तनाव देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया था। बर्रा दामोदरनगर निवासी महेंद्र वीर प्रताप सिंह का इकलौता बेटा हर्ष यादव (20 वर्ष) विधि का छात्र था।

 
विज्ञापन

2 of 5
कानपुर: सपा नेता की सरेशाम गोली मारकर हत्या - फोटो : amar ujala
करीब छह माह पूर्व उसे युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार देर शाम वह अपनी आई-10 कार से दो दोस्तों के साथ कुछ घरेलू सामान लेने बर्रा दो सब्जी मंडी गया था।



 
विज्ञापन

3 of 5
सपा नेता हर्ष यादव - फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरिओम दुग्ध डेयरी के पास सफेद रंग की सफारी से आए हत्यारोपी ने पिस्टल से फायरिंग कर हर्ष की कार का अगला पहिया पंचर कर दिया। इसके बाद दो फायर उसकी कार पर किए। इससे दहशत में आए उसके दोनों दोस्त कार से उतरकर सब्जी मंडी की ओर भाग निकले।

 

4 of 5
इसी कार में था सपा नेता - फोटो : amar ujala
हर्ष जैसे ही कार से उतरा हत्यारोपी ने उस पर तीन राउंड फायर झोंक दिए। सिर, पेट और माथे पर गोली लगते ही हर्ष लहूलुहान होकर गिर गया। हत्यारोपी अपनी कार में सवार होकर संकटमोचन हनुमान मंदिर की ओर फरार हो गया।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा नेता का शव देख बेहोश हो गया दोस्त - फोटो : amar ujala
मौके पर पहुंची फोरेंसिक ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। एडीसीपी साउथ डॉ. अनिल कुमार के अनुसार हत्यारोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें