उत्तर प्रदेश के कानपुर में 48 घंटे में पांच लोगों की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पहले सचेंडी में व्यापारी को बीच बाजार गोली मारी गई फिर शुक्रवार शाम को सपा नेता को सरे शाम सब्जी मंडी में गोलियों से ताबड़तोड़ फायरिंग कर मौत की नींद सुला दिया गया। शनिवार सुबह फजलगंज में परचून व्यापारी की पत्नी और बेटे सहित धारदार हथियार से गलारेत कर हत्या कर दी गई। एक के बाद एक पांच हत्याओं से कानपुर थर्रा उठा है। कानपुर के व्यापारी की गोरखपुर में हत्या की जांच सीबीआइ से कराने की उत्तर प्रदेश सरकार की सिफारिश के 12 घंटे के अंदर ही कानपुर शहर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गई। यहां पर परचून की दुकान चलाने वाले के साथ ही उसकी पत्नी तथा बेटे की गला काटकर हत्या कर दी गई। एक साथ तीन-तीन हत्याओं ने पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर: पति पत्नी और बेटे की हत्या
- फोटो : amar ujala
पति पत्नी और बेटे की धारदार हाथियार से गला रेतकर हत्या
कानपुर के फजलगंज में शनिवार सुबह पति पत्नी और उनके 12 साल के बेटे की धारदार हथियार से गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। तीनों के शवों को रस्सी से बांध कर कंबल उड़ाने के बाद हत्यारा उन्हीं की बाइक लेकर फरार हो गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना पर मौके पर भारी फोर्स तैनात कर दी गई है। फजलगंज उचवा निवासी प्रेमकिशोर परचून कारोबारी है। घर में ही उनकी दुकान है। वह अपनी पत्नी गीता और बेटे नैतिक के साथ रहते थे।
हत्या के बाद रस्सी से तीनों शवों को बांध उड़ाया गया था कंबल
जबकि उनके दो बच्चे बड़े भाई गुमटी निवासी राजकिशोर के साथ रहते थे। राजकिशोरी एडीजे 6 के चालक है। शनिवार सुबह छह बजे उनके पास पड़ोसी युवक का फोन आया की दुकान के बाहर दूध पड़ा है लेकिन प्रेमकिशोर फोन नहीं उठा रहे हैं। इस पर राजकिशोर मौके पर पहुंचे। घर के अंदर जाकर देखा तो प्रेमकिशोर उनकी पत्नी गीता और बेटे का शव पड़ा था। शवों को कंबल उड़ाया गया था। तीनों के शव एक रस्सी में बंधे पाए गए थे। कंबल हाटकर देखते ही राजकिशोर चीखते हुए घर से बाहर की ओर भागे।
खून से लथपथ मिले थे तीनों के शव
बदहवास हालत में राजकिशोरी ने पुलिस को फोन की सूचना दी कि भाई उसकी पत्नी और बेटे का खून से लथपथ शव घर में पड़ा है। आननफानन थानेदार सहित सभी पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंच गए। थानेदार ने बताया मृतक पति पत्नी और बेटे हैं। फोरेंसिक टीम को मौके पर है। टीम घटना के सभी पहलुओं की जांच करेगी। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस उच्चाधिकारी मौके पर हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। वारदात के बारे में सुराग लगाने के लिए मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर: सपा नेता की सरेशाम गोली मारकर हत्या
- फोटो : amar ujala
युवा सपा नेता को सरेशाम गोलियों से भून डाला
कानपुर के बर्रा दो सब्जी मंडी में हत्यारे ने शुक्रवार सरेशाम समाजवादी युवजन सभा कानपुर देहात के जिला उपाध्यक्ष की गोली मारकर हत्या कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से सब्जी मंडी में दहशत फैल गई। इस बीच आरोपी सपा का झंडा लगी सफारी कार से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। इलाके में तनाव देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। बर्रा दामोदरनगर निवासी महेंद्र वीर प्रताप सिंह का इकलौता बेटा हर्ष यादव (20 वर्ष) विधि का छात्र था।
कार के पहिए में गोली मार किया पंचर, फिर की फायरिंग
करीब छह माह पूर्व उसे युवजन सभा का जिला उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया था। परिजनों के अनुसार शुक्रवार देर शाम वह अपनी आई-10 कार से दो दोस्तों के साथ कुछ घरेलू सामान लेने बर्रा दो सब्जी मंडी गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, हरिओम दुग्ध डेयरी के पास सफेद रंग की सफारी से आए हत्यारोपी ने पिस्टल से फायरिंग कर हर्ष की कार का अगला पहिया पंचर कर दिया। इसके बाद दो फायर उसकी कार पर किए। इससे दहशत में आए उसके दोनों दोस्त कार से उतरकर सब्जी मंडी की ओर भाग निकले।
सिर पेट और माथे पर लगी थी गोली
हर्ष जैसे ही कार से उतरा हत्यारोपी ने उस पर तीन राउंड फायर झोंक दिए। सिर, पेट और माथे पर गोली लगते ही हर्ष लहूलुहान होकर गिर गया। हत्यारोपी अपनी कार में सवार होकर संकटमोचन हनुमान मंदिर की ओर फरार हो गया। मौके पर पहुंची फोरेंसिक ने जांच कर साक्ष्य जुटाए हैं। एडीसीपी साउथ डॉ. अनिल कुमार के अनुसार हत्यारोपी की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
4 of 5
सीसीटीवी में कैद हुई घटना
- फोटो : amar ujala
कानपुर के सचेंडी के टिकरा बाबा मार्केट में गुरुवार सुबह करीब 11 बजे व्यापारी धर्मेंद्र ठाकुर की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी बेखौफ थे। आरोपी 20 मिनट तक वारदात स्थल पर मौजूद रहे। भरे बाजार छह राउंड फायरिंग की लेकिन पुलिस को जानकारी ही नहीं हो पाई। आरोपी कार से फरार हो गए थे। जबकि पुरानी शिवली रोड पर स्थित टिकरा बाबा मार्केट में काफी चहल कदमी रहती है। बाजार से करीब एक किमी दूर सचेंडी थाने की रैकेपुर पुलिस चौकी है। दुकानदारों के अनुसार बाबा मार्केट में 24 घंटे पीआरवी की ड्यूटी रहती है। साथ ही पुलिस की पिकेट भी रहती है। फिर भी आरोपी आराम से फरार हो गए। वारदात के दौरान ही कुछ दुकानदारों ने यूपी 112 नंबर पर कई बार फोन करने का प्रयास भी किया, लेकिन नेटवर्क बिजी होने के कारण फोन काफी देर बाद लगा। दबंगों ने जिस तरह से गोली मारी और तमंचा लहराया, उससे किसी की आरोपियों को पकड़ने की हिम्मत नहीं हो सकी।
गोलियों की आवाज सुनकर दुकानदारों ने अपने प्रतिष्ठानों के शटर गिराने शुरू कर दिए थे और इधर उधर हो गए थे। बाद में मौके पर पहुंची पुलिस ने जब लोगों से पूछताछ की तो कइयों ने कुछ भी बताने तक से इनकार कर दिया। मृतक पांच भाई थे। पंकज, नीरज, अभय, शालू बाहर रह कर नौकरी कर रहे हैं। अभय के अनुसार चुनाव के वक्त सभी भाई वोट डालने गांव आए थे। राजेश ठाकुर ने चुनाव हारने के बाद पूरे परिवार पर हमला कर सभी को पीटा था। इस पर उन्होंने राजेश के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आगे किसी विवाद से बचने के लिए सभी भाइयों ने गांव छोड़ दिया था। धर्मेंद्र कल्याणपुर में अपनी बहन सोनम के घर रह कर वहीं से बाबा मार्केट स्थित अपनी दुकान पर आता जाता था। गांव में मां निरंजना देवी व किसान पिता महेंद्र सिंह अकेले थे। धर्मेंद्र अक्सर ही गांव जाकर माता पिता का हाल चाल लेता था।