फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanpur Murder: गोविंद हत्याकांड में नया मोड़, खुद परिजन निकलवाकर लाए थे CCTV फुटेज, पुलिस लापरवाही न बरतती तो बच सकती थी जान

Thu, 07 Jul 2022 12:00 PM IST
शिखा पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 6
Govind murder case - फोटो : अमर उजाला
कानपुर में गोविंद हत्याकांड में नवाबगंज पुलिस की बड़ी लापरवाही रही थी। गुमशुदगी दर्ज करने के बाद पुलिस हाथ पर हाथ धर कर बैठी रही थी। पीड़ित परिजन खुद संदिग्धों के सीसीटीवी फुटेज निकलवाकर लाए थे। जिसे पुलिस को सौंपा था। पुलिस तब सक्रिय हुई जब अकबरपुर में मिले शव की शिनाख्त गोविंद के रूप में हुई थी।

इसके बावजूद जिस खुलासा करने वाली टीम को 50 हजार का इनाम दिया गया है, उसमें नवाबगंज थाने के पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। मामले में जांच के भी आदेश दिए गए हैं। एक जुलाई की रात परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। बैंक से पैसे निकलने का जब मैसेज आया तो इसकी जानकारी पुलिस को दी थी।
विज्ञापन

2 of 6
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिससे यह स्पष्ट हो गया था कि पैसे उन्नाव के सिविल लाइंस स्थित एचडीएफसी व टाटा के एटीएम से पैसे निकाले गए। इसके बावजूद पुलिस ने जांच करने की जहमत नहीं उठाई थी। दूसरे दिन परिजनों ने संबंधित बैंकों में जाकर फुटेज जुटाए थे।
विज्ञापन

3 of 6
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
जिसमें गोविंद व उसके साथ मौजूद आरोपी कैद हुए थे। इन्हीं फुटेज के आधार पर जांच आगे बढ़ सकी थी। पुलिस कमिश्नर विजय सिंह मीणा ने कहा कि मामले में जांच कराई जाएगी। अगर लापरवाही पाई गई तो संबंधित पर कार्रवाई की जाएगी।

4 of 6
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
इस तरह हुआ वारदात का खुलासा
पुलिस के पास करीब एक दर्जन कैमरों के फुटेज थे, जिसके जरिये पुलिस ने उनके बारे में जानकारी जुटानी शुरू की। उन्नाव के एटीएम के बाहर खड़ी कार के पास आरोपी आदित्य खड़ा दिखा था। उसका स्पष्ट फुटेज था। इससे उसकी पहचान हुई। वहीं जब पुलिस ने मकड़ीखेड़ा व उन्नाव सिविल लाइंस स्थित मोबाइल टावर का डाटा डंप कराया तो एक समय पर छह मोबाइल एक्टिव मिले।
विज्ञापन

5 of 6
Govind Murder Case - फोटो : अमर उजाला
आगे भी इनकी लोकेशन एक साथ बदलती गई। यहीं से इन पर शक गहराया। पुलिस सबसे पहले आदित्य फिर सौरभ और आकाश उर्फ मोनू तक पहुंची। पूछताछ शुरू की तो पूरी वारदात आरोपियों ने कबूली। उसके बाद अन्य तीन आरोपी पुलिस ने पकड़ लिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
गोविंद की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
ये आरोपी भेजे गए जेल 
- रोहन उर्फ गोलू, केसा कॉलोनी, नवाबगंज
- आकाश उर्फ मोनू, परमियापुरवा, नवाबगंज 
- आदित्य कुमार, सुखऊपुरवा, नवाबगंज
- सौरभ राठौर, परमियापुरवा, नवाबगंज
- प्रिंयाशु कुमार, केसा कालोनी, नवाबगंज
- सागर बाल्मीकि, परमियापुरवा, नवाबगंज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें