मनीष गुप्ता हत्याकांड की जांच में जुटी एसआईटी सोमवार को भी गोरखपुर में डेरा जमाए रही। टीम को होटल के पास स्थित एक एटीएम के सीसीटीवी कैमरे में भी पुलिसकर्मियों द्वारा मनीष को ले जाते हुए देखा गया है। एसआईटी ने उस वीडियो को अपनी जांच में शामिल किया है। ये जानकारी मीनाक्षी को उसके रिश्तेदारों ने दी है, जो एसआईटी के साथ गोरखपुर में मौजूद हैं। मीनाक्षी के भाई ने बताया कि एसआईटी के साथ उनके छोटे बहनोई रोहित और ममेरा भाई आशीष भी गोरखपुर गए हैं। मीनाक्षी ने सोमवार उनसे फोन पर बातचीत कर एसआईटी अब तक की जांच के बारे में पूछा। इस पर उन्होंने बताया कि वारदात की रात पुलिस टीम गंभीर रूप से घायल मनीष को प्राथमिक उपचार के लिए पास मेें स्थित मानसी नर्सिंग होम ले गई थी, लेकिन वहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देेखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था। वहीं मीनाक्षी को पुलिस की ओर से सुरक्षा उपलब्ध करवाई गई लेकिन मीनाक्षी ने ट्वीट में लिखा कि मुझे सुरक्षा देने के बजाय यदि आरोपियों को पकड़ लिया जाए तो सब ठीक हो जाएगा।
विज्ञापन
2 of 5
कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस टीम के मेडिकल कॉलेज पहुंचने से पहले ही मनीष ने दम तोड़ दिया था। इसके बाद पुलिस उसे मेडिकल कॉलेज में रखकर चली गई थी। एसआईटी ने घटनास्थल से लेकर मेडिकल कॉलेज तक सभी से पूछताछ कर अपनी रिपोर्ट तैयार की है। सोमवार को एसआईटी ने दोबारा होटल मालिक से लेकर कर्मचारियों से अलग-अलग पूछताछ की।
विज्ञापन
3 of 5
कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
मीनाक्षी ने बताया कि रिश्तेदारों ने बातचीत के दौरान कहा कि होटल के पास ही एक एटीएम बूथ है। एसआईटी ने उसके बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवाई। इसमें पुलिसकर्मी मनीष को ले जाते नजर आ रहे हैं। ये भी बेहद पुख्ता साक्ष्य है।
4 of 5
कानपुर: मनीष गुप्ता हत्याकांड
- फोटो : अमर उजाला
मनीष का जन्मदिन याद कर रो पड़ी मीनाक्षी
भाई रंजीत ने बताया कि 16 अक्तूबर को मनीष का और 30 अक्तूबर को अविराज का जन्मदिन है। जैसे-जैसे मनीष के जन्मदिन की तारीख नजदीक आ रही है, यह सोचकर मीनाक्षी भावुक होती हैं। बेटे अविराज का कहना है कि इस जन्मदिन पर उसके पापा खिलौने के साथ नई साइकिल भी गिफ्ट देने वाले हैं। अविराज की यह बातें सुनकर परिवार के सभी लोगों की आंख से आंसू छलक आए।
मीनाक्षी को दी गई सुरक्षा
मीनाक्षी ने रविवार को कहा था कि हत्यारोपी पुलिसकर्मी आजाद घूम रहे हैं। इससे उनको और परिवार के सदस्यों को जान का खतरा है। इसलिए उनको पुलिस सुरक्षा दे दी गई है। वहीं घर की भी सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि, मीनाक्षी ने ट्वीट किया है कि मुझे सुरक्षा देने के बजाय यदि आरोपियों को पकड़ लिया जाए तो सब ठीक हो जाएगा।