डेमाे पिक
महोबा कोतवाली चरखारी के ग्राम अस्तौन में भतीजे ने 20 साल पहले हुई चाचा की हत्या का बदला हमलावर के नाती काे माैत के घाट उतार कर लिया। गोटी सिंह ने वर्ष 1998 में गांव के ही जय सिंह की रंजिश के चलते हत्या कर दी थी। बड़े होने पर जय सिंह के भतीजे संजू को इसकी जानकारी मिली। तभी से उसने गोटी सिंह से बदला लेने की ठान ली। इधर गोटी सिंह की कुछ साल पहले मौत हो जाने के बाद संजू ने गोटी सिंह के परिवार से बदला लेने का मन बना लिया।