फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दहेज के लिए पति बन बैठा इंसान से हैवान, पीट-पीट कर निकाल ली अपनी पत्नी की जान

Thu, 08 Mar 2018 08:36 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
1 of 4
डेमाे पिक
यूपी के बांदा में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने अाया है। यहां एक पति ने पांच लाख रुपयाें के लिए पीट-पीट कर उसकी जान निकाल ली। मृतका का दो साल का पुत्र भी है। पति फरार है। मायके वालों ने दहेज की फरमाइश पूरी न होने पर हत्या का आरोप लगाया है।

 

 
विज्ञापन

2 of 4
डेमाे पिक
घटना मंगलवार को दोपहर शहर के धीरज नगर मोहल्ले की है। मूलरूप से चिल्ला थाना क्षेत्र के गुगौली गांव का विपिन गुप्ता पत्नी प्रियंका (23) के साथ पिछले दो सालों से तिंदवारी कस्बे में किराये के मकान में रह कर वहीं इलेक्ट्रानिक्स की दुकान किए हुए है। मंगलवार को दोपहर को विपिन और प्रियंका धीरज नगर में रह रहे अपने देवर नितिन के घर आए हुए थे। इसी दौरान किसी बात पर दोनों में विवाद हो गया।


 
विज्ञापन

3 of 4
डेमाे पिक
विपिन आपा खो बैठा और प्रियंका को डंडे से पीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। देवर नितिन के मुताबिक घटना के समय वह कोचिंग पढ़ाने गया था। लौटने पर भाभी प्रियंका लहूलुहान अवस्था में बेड पर पड़ी मिली। पति विपिन नदारद था। गंभीर अवस्था में नितिन प्रियंका को लेकर जिला अस्पताल आया। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टरों ने कुछ ही देर बाद कानपुर के लिए रेफर कर दिया। देर रात कानपुर ले जाते समय रास्ते में ही प्रियंका की मौत हो गई। 

 
विज्ञापन

4 of 4
डेमाे पिक
मृतका के भाई बांदा शहर के चमरौटी निवासी दाऊ गुप्ता व मां कृष्णा गुप्ता ने बताया कि करीब पांच साल पूर्व दोनों की शादी हुई थी। आरोप लगाया कि ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये की मांग कर रहे थे। आए दिन इसे लेकर प्रियंका को प्रताड़ित करते थे। आरोप लगाया कि मांग पूरी न होने पर पति ने प्रियंका की हत्या की है। मृतका का दो वर्षीय पुत्र है। शहर कोतवाल प्रभारी श्रीनिवास यादव ने बताया कि मौत की वजह पति की पिटाई ही है। शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें