साथ ही सेवराई, जमानिया और सदर एसडीएम ने घाटों का निरीक्षण किया और आसपास इलाकों में स्थिति का जायजा लेते रहे। इधर बिहार से अंतिम संस्कार को जिले में आने वाले शवों पर रोक लगाए जाने से अब गंगा के किनारे शव नहीं दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में तटवर्ती इलाके के लोगों ने राहत महसूस की है।