फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दत्तक पुत्र के विवाह में भावुक हो गए रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, निभाई हर रस्म, देखें तस्वीरें 

Sun, 28 Feb 2021 07:11 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, गाजीपुर
विज्ञापन
1 of 6
अपने दत्तक पुत्र के विवाह में रस्म निभाते रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
अपने दत्तक पुत्र डॉ. बृजेंद्र के विवाह के मौके पर रक्षामंत्री राजनाथ सिंह उसके गांव यूपी के गाजीपुर जिले के मदारीपुर पहुंचे तो घर का माहौल भावुक हो उठा था। बृजेंद्र की मां सुशीला देवी तो उन्हें भगवान का ही दर्जा देती हैं। उन्होंने कहा कि वह हमारे परिवार के लिए भगवान हैं। उनके चलते ही आज बृजेंद्र इस मुकाम पर पहुंच पाया है। 

पुराने दिनों को याद करते हुए बृजेंद्र बताते हैं कि वाराणसी के मोहनिया स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय से कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा में उन्होंने पूरे प्रदेश में टॉप किया था। तत्कालीन मुख्यमंत्री रहे राजनाथ सिंह ने उन्हें गोद लेने के साथ जीवन भर मदद का आश्वासन दिया था और उसे निभाया भी। उन्होंने हर कदम पर हमारा साथ दिया जिससे आज यह मुकाम हासिल हो पाया है। 
विज्ञापन

2 of 6
अपने दत्तक पुत्र के विवाह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
मूल रूप से आजमगढ़ के रासेपुर स्थित वीरपुर निवासी डॉ. बृजेंद्र कुमार छोटे थे तभी उनके पिता जगन्नाथ का निधन हो गया था। मां सुशीला देवी तीनों बच्चों बृजेंद्र, विपिन और मंजेश को लेकर अपने मायके मदारीपुर आ गईं। यहीं उनकी परवरिश हुई।

एक रिश्तेदार ने बृजेंद्र का दाखिला वाराणसी के मोहनिया स्थित राजकीय आश्रम पद्धति विद्यालय में करा दिया। बृजेंद्र ने इसका महत्व समझा व पूरे लगन से पढ़ाई की। कक्षा आठ की बोर्ड परीक्षा में पूरे प्रदेश में टॉप किया था। दूसरे स्थान पर चौबेपुर के शिवप्रसाद थे।
विज्ञापन

3 of 6
अपने दत्तक पुत्र के विवाह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
तब के मुख्यमंत्री राजनाथ सिंह ने टॉपर बृजेंद्र और सेकेंड टॉपर शिवप्रसाद को गोद लेकर उनकी पूरी जिम्मेदारी उठाने का वादा किया था। इसके बाद बृजेंद्र ने हाईस्कूल और इंटर की पढ़ाई कानपुर से की, जबकि एमबीबीएस बिहार के किशनगंज स्थित माता गुजरी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज से किया।

4 of 6
अपने दत्तक पुत्र के विवाह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
दिल्ली में संविदा पर चिकित्सक की नौकरी भी की। वर्तमान में वे अयोध्या स्थित गोसाईंगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात हैं।  बृजेंद्र के मझले भाई विपिन भी बड़े भाई से प्रेरित हैं वे दिल्ली में सिविल सर्विसेज की तैयारी कर रहे हैं। छोटा भाई मंजेश अभी बीएड की पढ़ाई कर रहा है।
विज्ञापन

5 of 6
अपने दत्तक पुत्र के विवाह में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह - फोटो : अमर उजाला
डॉ. बृजेंद्र ने बताते हैं कि वह राजनाथ जी से हमेशा मिलते हैं और उनका आशीर्वाद लेते हैं। फोन पर हाल-चाल बताते रहते हैं। बताया कि उनकी शादी अनौनी के इटहा निवासी कृतिका से हो रही है। उनके पिता आयुध फैक्टरी में तैनात हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के अपने दत्तक पुत्र को बधाई देते केंद्रीय मंत्री डॉ महेंद्र नाथ पाण्डेय - फोटो : a
बताया कि बीते 14 फरवरी को शादी का कार्ड देने के लिए वह मां के साथ राजनाथ जी के आवास पर गए थे। तब उन्होंने भरोसा दिया था कि वह जरूर आएंगे। डॉ. बृजेंद्र के मामा रामधनी राम ने कहा कि बृजेंद्र बचपन से ही होनहार रहे। उनके चलते हमारे छोटे से घर में देश के रक्षामंत्री का आगमन किसी सपने से कम नहीं है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें