फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ा संकट: यूक्रेन में फंसे बिजनौर के 50 से अधिक छात्र, परिजनों में दहशत, पुलिस ने इन 20 छात्रों की बनाई सूची

Thu, 24 Feb 2022 09:11 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 7
यूक्रेन में फंसे बिजनौर के छात्र। - फोटो : amar ujala
यूक्रेन में बिजनौर जिले के 50 से अधिक युवक-युवितयां फंसे हुए हैं, जोकि यूक्रेन में मेडिकल की पढ़ाई करने के लिए गए थे। अब वहां के हालात खराब होने से यूक्रेन में ही फंस गए हैं। सिर्फ एक छात्र ही घर लौट पाया है, बाकी के परिवार वाले परेशान हो रहे हैं। सही सलामत अपने वतन लौट आने के लिए परिवार वाले और रिश्तेदार दुआ करने में लगे हुए हैं। भारत सरकार से भी इन्हें लाने के लिए मांग उठाई जा रही है। ऐसे में पुलिस की खुफिया विंग भी सक्रिय हो गई। पुलिस को 20 छात्र-छात्राओं के ही यूक्रेन में फंसे होने की जानकारी मिली है, जबकि इनकी संख्या 50 से अधिक बताई जा रही है। 

यूक्रेन पर हमला, फंसे लोगों के परिजनों में दहशत
यूक्रेन में मेडिकल कोर्स कर रहे क्षेत्र के विद्यार्थियों और अभिभावकों में रूस के हमले से तनाव है। अभिभावक लगातार विद्यार्थियों और मेडिकल कोर्स को भेजने वाली कंपनियों से बच्चों को सुरक्षित भारत लाने पर बातचीत कर रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 7
बिजनौर के छात्र यूक्रेन में फंसे। - फोटो : amar ujala
यूक्रेन में पर हमला शुरू होते ही वहां मेडिकल कोर्स कर रहे विद्यार्थी बुरी तरह सहमे हुए हैं। विद्यार्थियों के अभिभावक वीडियो कॉल के माध्यम से विद्यार्थियों की हिम्मत बंधा रहे हैं। मोहल्ला हवेलीतला निवासी बेसिक शिक्षा विभाग के एआरपी मोबीन हसन और उनकी शिक्षक पत्नी शहनाज परवीन यूक्रेन में रूसी हमलों की शुरूआत होते ही भारी तनाव में हैं।
विज्ञापन

3 of 7
यूक्रेन। - फोटो : amar ujala
मोबीन दंपति लगातार इवानो फ्रेंक्वास्क नेशनल यूनिवर्सिटी से मेडिकल कोर्स कर रहे पुत्र माज हसन से पल-पल की जानकारियां ले रहे हैं। माज हसन ने परिजनों और अमर उजाला को वहां के हालात के बारे में जानकारी दी। उन्होंने यूनिवर्सिटी परिसर से आग के गोले उठने की भी वीडियो दिखाई। माज हसन का कहना है कि यूनिवर्सिटी के उनके साथी विद्यार्थी रूसी हमलों से भयभीत हैं। माज ने बताया कि यूनिवर्सिटी कैंपस में सन्नाटा है, बाजार बंद हैं, कुछ जरूरी सामान की दुकानों से एक-दो छात्रों को सामान लेकर आने की इजाजत है।

4 of 7
वजाहत हुसैन - फोटो : amar ujala
यूरेशिया एजूकेशनल कंसल्टेंसी के माध्यम से नजीबाबाद और जिले के कई विद्यार्थी यूक्रेन में मेडिकल कोर्स कर रहे हैं, इनमें छात्राएं भी शामिल हैं। शिक्षक आबिद कुरैशी की पुत्री शारिबा जिया अंसारी, मुजफ्फर अली के पुत्र मोहम्मद जैदी सहित यूक्रेन में रह रहे मेडिकल विद्यार्थियों के अभिभावक यूक्रेन पर हमले से चिंतित हैं। परिजन कंसल्टेंसी, यूक्रेन और इंडिया एंबेसी से विद्यार्थियों को सुरक्षित भारत लाने के संबंध में जानकारी में जुटे हैं। शिक्षक आबिद कुरैशी का कहना है कि फिलहाल यूक्रेन में रह रहे विद्यार्थी तनाव में हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
मोहम्मद अम्मार - फोटो : amar ujala
विद्यार्थियों को भारत लाने के प्रयास जारी : डॉ. अजमी 
इवानो में मेडिकल कोर्स कराने के लिए विद्यार्थियों को ले जाने वाली कंसल्टेंसी से जुड़े डॉ. मसरूर अहमद, डॉ. मो.अजमी, मो.राशिद का कहना है कि 270 विद्यार्थियों को लेकर एक फ्लाइट इंडिया आ चुकी है, जबकि दूसरी फ्लाइट रवाना होने से पूर्व हमले शुरू होने के बाद फ्लाइट को यूक्रेन में ही रोक दिया गया। डॉ. मो.अजमी फिलहाल इंडिया में हैं। उन्होंने एंबेसी और मिनिस्ट्री से लगातार मेडिकल विद्यार्थियों को सुरक्षित भारत लाने के बारे में संपर्क बनाए रखने की जानकारी दी। डॉ. मसरूर ने यूक्रेन से विद्यार्थियों के फोटो भी शेयर किए।
विज्ञापन

6 of 7
बिजनौर के अम्मार के साथ अन्य छात्र। - फोटो : amar ujala
बिजनौर के ये 20 छात्र यूक्रेन में फंसे हैं, जिनकी सूची पुलिस ने उपलब्ध कराई
- इमामा खान पुत्री उस्मान, निवासी चाहशीरी बिजनौर
- जुबैर पुत्र इदरीश, सरकारी कॉलोनी बिजनौर
- बजाहत हुसैन पुत्र एजाज हुसैन, कोतवाली देहात
- हितेश पुत्र सुजीत सिंह, निवासी रशीदपुर गढ़ी बिजनौर
- माज हसन पुत्र मोबिन हसन, निवासी हवेलीतला नजीबाबाद
- शारिबा कुरैशी पुत्री आबिद कुरैशी, नजीबाबाद
- मोहम्मद जैदी पुत्र मुजफ्फर अली, निवासी पठानपुरा नजीबाबाद
- नवेद आलम पुत्र रईस आलम, निवासी बढ़ापुर
- मोहम्मद आतिफ पुत्र इकरार अहमद, निवासी शेरकोट
- मोहम्मद आकिब पुत्र मोहम्मद आसिफ, निवासी शेरकोट
- इकरा सलीम पुत्री सलीम अहमद, निवासी शेरकोट
- मोहम्मद शाकिब पुत्र शाहबुद्दीन, निवासी शेरकोट
- मोहम्मद सनाउर रहमान पुत्र अताउर रहमान, निवासी शेरकोट
- अमान पुत्र फारुख, निवासी शेरकोट
- नगमा परवीन पुत्री मकसूद, निवासी नजीबाबाद
- शाद आलम पुत्र फैज आलम, निवासी नजीबाबाद
- आमिर निवासी नजीबाबाद
- डॉ. मसरुर अहमद पुत्र अब्दुल सलाम, निवासी जलालाबाद
- मोहम्मद आदिल पुत्र अकबर अली, निवासी किरतपुर
- गुलशमा पुत्री बाबू खां, निवासी नजीबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

एयरपोर्ट बंद होने पर सोहेल ने भारतीय दूतावास के पास स्कूल में ली शरण

7 of 7
रूस-यूक्रेन युद्ध - फोटो : रायटर्स
यूक्रेन की राजधानी कीव के एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी थी लेकिन, अचानक एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। इस पर मंडावर, बिजनौर के सुहेल ने भारतीय दूतावास के पास एक स्कूल में अपने साथियों के साथ शरण ली, जिसने परिवार वालों से फोन पर बात कर वहां के हालात बयां किए। परिवार वाले उसके घर लौटने की दुआ कर रहे हैं। 

बिजनौर जिले के मंडावर निवासी मोहम्मद फारूक का पुत्र मोहम्मद सोहेल भी यूक्रेन में फंसा है। सुहेल इवानो नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है जोकि एमबीबीएस के चौथे साल का छात्र है। बुधवार शाम इवानो शहर के माहौल को भांपते हुए मंडावर के छात्र सुहेल सहित यूनिवर्सिटी के अनेक छात्र व छात्राएं  शहर छोड़ कर भारत आने के लिए फ्लाइट पकड़ने के उद्देश्य से यूक्रेन के कीव  एयरपोर्ट रहे थे।

जहां तुर्किश एयरलाइन की फ्लाइट से उन्हे भारत आना था लेकिन, सरकार ने तत्काल एयरपोर्ट बंद कर दिया। जिससे सुहेल सहित भारत के कई छात्र-छात्राएं वहां पर फंस गए। सुहेल ने अपने परिवार वालों से बताया है कि अभी फिलहाल वह यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास के पास किसी स्कूल में रुके हुए हैं। सुहेल ने बताया भारतीय दूतावास से सभी छात्रों को भरोसा दिया जा रहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें