फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रूस-यूक्रेन जंग: वो आखिरी पल... जब रद्द हुई फ्लाइट, यूक्रेन में फंसे छात्रों ने बयां किए हालात, पढ़िए पूरी रिपोर्ट

Thu, 24 Feb 2022 07:46 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
बिजनौर के छात्र यूक्रेन में फंसे। - फोटो : amar ujala
यूक्रेन में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहे बिजनौर के युवकों की आखिरी समय में फ्लाइट रद्द हुई तो उनके परिजनों में चिंता बढ़ गई। सभी युवकों के परिजन घरों में बैठकर अपने बच्चों के लिए दुआ कर रहे हैं।

अचानक बंद हुआ एयरपोर्ट 
यूक्रेन की राजधानी कीव के एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी थी लेकिन, अचानक एयरपोर्ट बंद कर दिया गया। इस पर मंडावर के सुहेल ने भारतीय दूतावास के पास एक स्कूल में अपने साथियों के साथ शरण ली। उसने परिजनों से फोन पर बात कर वहां के हालात बयां किए। परिवार वाले उसके घर लौटने की दुआ कर रहे हैं।

बिजनौर जिले के मंडावर निवासी मौहम्मद फारूक का पुत्र मौहम्मद सोहेल भी यूक्रेन में फंसा है। सुहेल इवानों नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर रहा है जोकि एमबीबीएस के चौथे साल का छात्र है। बुधवार शाम इवानों शहर के माहौल को भांपते हुए मंडावर के छात्र सुहेल सहित यूनिवर्सिटी के अन्य छात्र-छात्राएं शहर छोड़कर भारत आने के लिए यूक्रेन के कीव एयरपोर्ट पहुंचे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
यूक्रेन। - फोटो : amar ujala
यहां तुर्किश एयरलाइन की फ्लाइट से उन्हें भारत आना था लेकिन, सरकार ने तत्काल एयरपोर्ट बंद कर दिया। जिससे सुहेल सहित भारत के सैंकडों छात्र-छात्राएं वहां पर फंस गए।
विज्ञापन

3 of 5
ukraine - फोटो : अमर उजाला
सुहेल ने अपने परिजनों को बताया कि अभी फिलहाल वह यूक्रेन की राजधानी कीव में भारतीय दूतावास के पास किसी स्कूल में रुके हुए हैं। सुहेल ने बताया भारतीय दूतावास से सभी छात्रों को भरोसा दिया जा रहा है कि घबराने की जरूरत नहीं है।

4 of 5
बिजनौर के अम्मार के साथ अन्य छात्र। - फोटो : amar ujala
टिकट लिया पर, आखिरी समय में रद्द हो गई इकरा और शाकिब की फ्लाइट
हालात खराब होने पर बिजनौर के शेरकोट की रहने वाली मेडिकल की छात्रा इकरा और शाकिब ने यूक्रेन छोड़ने का फैसला लिया। टिकट भी करा लिया था लेकिन, आखिरी समय फ्लाइट रद्द हो गई। जिस पर इकरा और शाकिब समेत शेरकोट के छह छात्र यूक्रेन में फंस गए। इनके परिवार वालों को चिंता सता रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूक्रेन में फंसे बिजनौर के वजाहत हुसैन। - फोटो : amar ujala
रूस द्वारा यूक्रेन पर हमला किए जाने से बिजनौर के छह छात्र-छात्राएं वहां फंस गए हैं। इससे उनके परिजन चिंतित है और सरकार से बच्चों को भारत सुरक्षित लाने की गुहार कर रहे हैं। इनमें शाकिब और इकरा सलीम की उड़ान गुरुवार शाम चार बजे होनी थी लेकिन, युद्ध शुरू हो जाने से उनकी उड़ान भी रद्द हो गई है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें