फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐसे हैं यूक्रेन हालात: मेडिकल के छात्र वजाहत ने सुनाई पूरी कहानी, परिजनों को सता रही लाडले की चिंता

Thu, 24 Feb 2022 07:02 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बिजनौर
विज्ञापन
1 of 5
यूक्रेन में फंसे बिजनौर के वजाहत हुसैन। - फोटो : amar ujala
यूक्रेन के उडेसा शहर में पेट्रोल पंप, एटीएम और शॉपिंग मॉल में लंबी लाइनें लगी हैं। लोग सामान की खरीदारी कर भंडारण में लगे हैं। सुबह 4:00 बजे से अफरा-तफरी का माहौल है। यह बातें यूक्रेन में फंसे मेडिकल के छात्र वजाहत हुसैन ने अमर उजाला से खास बातचीत में कहीं।

बिजनौर के कोतवाली देहात के मोहल्ला सादात निवासी डॉ. एजाज हुसैन का पुत्र वजाहत हुसैन भी यूक्रेन में फंसा है। वजाहत ने अमर उजाला से हुई खास बातचीत में बताया कि यहां भय का माहौल बना हुआ है और छात्र खौफजदा हैं। वह यूक्रेन के उडेसा शहर में है। वह उडेसा नेशनल मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस का चौथे साल का छात्र है। 
विज्ञापन

2 of 5
ukraine - फोटो : अमर उजाला
वजाहत ने बताया कि उनकी यूनिवर्सिटी में लगभग 700 भारतीय छात्र मेडिकल की पढ़ाई कर रहे हैं। यहां युद्ध जैसा कोई खतरा नहीं है लेकिन, उन्हें कमरे में ही रहने की हिदायत दी गई है। यूक्रेन की फ्लाइट बंद है। छात्र-छात्राओं में भय का माहौल है। छात्र किसी भी तरह यूक्रेन से निकलकर अपने वतन जाना चाहते हैं।
विज्ञापन

3 of 5
वजाहत हुसैन - फोटो : amar ujala
परिजनों को सता रही लाडले की चिंता
कोतवाली देहात के मोहल्ला सादात निवासी डॉ. एजाज हुसैन बेहद चिंतित हैं। एजाज हुसैन का पुत्र वजाहत हुसैन इस समय यूक्रेन में फंसा है। डॉ. एजाज हुसैन ने बताया कि वजाहत फिलहाल सुरक्षित है और उसका परिजनों से संपर्क बना हुआ है। 

4 of 5
यूक्रेन के हालात - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने बताया कि बुधवार को एक फ्लाइट से कुछ छात्र यूक्रेन से वापस आए हैं लेकिन, दूसरी फ्लाइट को वापस लौटा दिया गया है। इससे बच्चों के यूक्रेन में फंसने का खतरा पैदा हो गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
यूक्रेन। - फोटो : amar ujala
डॉ. एजाज हुसैन ने बताया कि बच्चों को निकालने के लिए सरकार को प्रयास करने चाहिए। उन्हें भारतीय सरकार पर विश्वास है कि वह छात्र-छात्राओं को शीघ्र ही देश वापस लेकर आएंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें