फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परिवार पर टूटा गमों का पहाड़: गंगा में डूबकर तीन भाइयों की मौत, एक लापता, परिजनों की चीखपुकार ने सबको झकझोर दिया

Sun, 15 May 2022 07:13 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, भदोही
विज्ञापन
1 of 7
भदोही में गंगा नदी में नहाते वक्त हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
यूपी के भदोही जिले में रविवार सुबह एक ही परिवार के तीन युवक और एक किशोर नहाते वक्त गंगा में डूब गए। डूबने वाले चारो लोग चचेरे भाई थे। इनमें जिन तीन भाइयों के शव मिले हैं, उनके नाम प्रवेश मिश्रा (19), लकी मिश्रा (15) और अंकित चौबे है। एक अन्य युवक प्रभात मिश्रा (24) का अभी लापता है। गोताखोर तलाश कर रहे हैं। 

हादसा गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिहरोजपुर स्थित दर्जिया घाट पर हुआ। गंगा में डूबने वाले युवक कौलापुर के निवासी थे।  उनके परिजनों की चीखपुकार ने सबको झकझोर दिया। हादसे की सूचना पर सांसद रमेश चंद बिंद, विधायक ज्ञानपुर विपुल दूबे, विधायक भदोही जाहिद बेग के साथ ही अन्य लोग पहुंचे।

जिलाधिकारी आर्यका अखौरी, एसपी डॉ. अनिल कुमार, एडीएम शैलेंद्र मिश्रा और सीओ भुनवेश्वर पांडेय भी रहे। रविवार सुबह करीब साढ़े आठ बजे कौलापुर निवासी त्रिपुरारी मिश्रा के परिवार में भोजन बनाने की तैयारी हो रही थी। तभी ऐसी मनहूस खबर आई कि मानो सबको काठ मार गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल रहा।  
विज्ञापन

2 of 7
गंगा नदी में नहाते वक्त हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
कौलापुर गांव से करीब तीन किमी की दूरी पर स्थित गंगा में नहाने के लिए रविवार की सुबह करीब आठ बजे कुछ युवक दर्जिया घाट पर पहुंचे। पहले सभी ने डुबकी लगाई, इसके बाद पानी में खेलने लगे। इसी दौरान अंकित कुमार चतुर्वेदी (19), प्रभात मिश्रा (24), प्रवेश मिश्रा (19), लक्की मिश्रा (15) गहरे पानी में चले गए। दोपहर 12 से डेढ़ बजे के बीच अंकित, प्रवेश और लक्की के शव मिल गए। प्रभात की तलाश जारी है। 
विज्ञापन

3 of 7
प्रभात, लकी मिश्रा और प्रवेश मिश्रा - फोटो : अमर उजाला
त्रिपुरारी मिश्रा कुल चार भाई हैं। भाइयों में सबसे बड़े त्रिपुरारी को एक बेटा प्रभात ही था। कुछ समय पहले तक मुम्बई रहता था। वहां से जब आया तो त्रिपुरारी ने बेटे प्रभात की शादी कर दी। करीब चार माह से बेटा घर पर ही था। उनके दूसरे भाई अवध बिहारी के दो पुत्रों में विक्की उर्फ प्रवेश बड़ा था, तीसरे भाई बृजबिहारी के तीन पुत्रों में सबसे बड़ा लक्की और चौथे भाई कृष्ण मुरारी का पुत्र प्रकाश गांव के ही कुछ युवकों के साथ सुबह करीब आठ बजे ही नहाने के लिए निकल गए। 

4 of 7
गंगा नदी में नहाते वक्त हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
जाते वक्त परिवार के लोगों नसीहत जरूर दी, लेकिन युवकों को उम्र के अनुसार नसीहत का कोई असर नहीं पड़ा। जब गांव में सूचना आई कि चार युवक डूब गए तो एक बार तो पूरा गांव ही गंगा घाट पर जा पहुंचा। इधर जैसे-जैसे यह खबर मिलती गई तो रिश्तेदारों और परिचितों का आना शुरू हो गया। 
विज्ञापन

5 of 7
गंगा नदी में नहाते वक्त हुआ हादसा - फोटो : अमर उजाला
गांव के लोगों ने बताया कि चारों भाइयों के परिवार में एकता है इसलिए सभी के बच्चे एक दूसरे के साथ रहते थे। प्रकाश को गौतम देवी व उनकी पौत्री शिवा ने डूबने से बचा लिया। जब वह घर पहुंचा तो बारी-बारी से सभी ने उससे पूरी घटना के बारे में पूछा। 
विज्ञापन

6 of 7
घटनास्थल पर पहुंची डीएम आर्यका अखौरी - फोटो : अमर उजाला
नहाने के दौरान जो चार युवक गंगा में डूबे उनमें एक प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाला अंकित चतुर्वेदी भी था। परिवार के लोगों ने बताया कि अंकित अभी कुछ ही दिन पहले प्रयागराज से आया था।  तीन भाइयों में सबसे छोटा अंकित था। सुबह दही लेने के लिए गांव में निकला था, लेकिन वापस नहीं आया। उसके पिता विद्याधर चौबे ने बताया कि यदि पहले से पता चला होता कि गंगा नहाने जाएगा तो रोक लिया होता। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
शोकाकुल परिजन। - फोटो : अमर उजाला
इतना बड़ा हादसा होने के बाद जुटी भीड़ के बीच केवल इसी बात की चर्चा रही कि गंगा स्नान करने गए युवक यदि नहाने के दौरान गौतम देवी की बात मानी होती तो शायद किसी की जान न जाती। जिस समय युवक नहाते समय पानी से खेल रहे थे उस समय गौतमी ने युवकों को गहरे पानी में जाने से रोका था। कहा था कि आगे गहराई ज्यादा है,  लेकिन युवक नहीं माने और आगे ही बढ़ते गए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें