फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरों में देखें ईद की धूम: वाराणसी समेत पूर्वांचल के अलग-अलग मस्जिदों में अदा की गई नमाज, अमन-चैन की दुआ के लिए उठे हाथ

Tue, 03 May 2022 10:33 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
1 of 11
ईद 2022 - फोटो : अमर उजाला
चांद के दीदार के साथ पाक रमजान मुकम्मल हो गया और खुशियों भरी ईद मंगलवार को पूरे एहतेराम के साथ मनाई जा रही है। वाराणसी समेत पूर्वांचल के जिलों में स्थित तमाम मस्जिदों से लेकर ईदगाहों और घरों तक ईद की खुशियों का अलग ही नूरानी रंग है। बनारस सहित पूर्वांचल में मुल्क और समाज की बेहतरी के साथ इंसानियत की खातिर परवरदिगार से दुआएं मांगी गईं।

उधर चांद रात को बाजारों में ईद की रौनक अपने पूरे शबाब पर रही। मीठी सेवइयां, लजीज पकवान घरों में देर रात तक बनते रहे और ईद को पूरे उल्लास के साथ मनाने की तैयारियां होती रहीं। पूर्वांचल में नमाज के लिए मस्जिदों को बखूबी सजाया गया है।

हर तरफ एक-दूसरे को बधाइयां देते लोग और खुशियां मनाते बच्चों का झुंड देखा जा सकता है। लोगों ने नमाज अदा करने के बाद एक दूसरे के गले मिलकर ईद की बधाई दी। उधर, गंगा जमुनी तहजीब के तहत हिंदू मुस्लिम भाइयों ने एक दूसरे को गले मिलकर ईद की शुभकामनाएं दी। 
विज्ञापन

2 of 11
ईद मुबारक : सजदे में झुके सिर, - फोटो : अमर उजाला
रमजान में महीने भर तक इबादत के बाद मंगलवार को ईद का मुबारक मौका आया तो खुशियों की चमक से कोना-कोना खिल उठा। सभी मस्जिदों-ईदगाहों में ईद की नमाज अदा की गई। खुशनुमा माहौल में सुबह से ही नमाजी पहुंचने शुरू गए। लकदक लिबास में बड़ों के साथ बच्चों की टोलियां भी नमाज अदा करने पहुंचीं। 
विज्ञापन

3 of 11
वाराणसी: लोहता स्थित ईदगाह पर ईद की नाम नमाज अदा करते लोग - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी में काशी विद्यापीठ ईदगाह, नई सड़क, नदेसर, चौक, लाटसरैया, मदनपुरा, रेवड़ी तालाब, शक्कर तालाब, बादशाह बाग आदि स्थानों पर सुबह सात बजे से नमाज अदा करने का दौर शुरू हो गया। नमाजियों को कोई असुविधा न हो, इसके लिए जगह-जगह पुलिस तैनात रही।

4 of 11
ईद मुबारक : सजदे में झुके सिर - फोटो : अमर उजाला
आजमगढ़ नगर के बदरका ईदगाह में मुस्लिम बंधुओं द्वारा ईद की नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक दूसरे को गले लगाकर मुबारकबाद दी। इस दौरान प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने लोगों को बधाई दी। 
विज्ञापन

5 of 11
ईद मुबारक : सजदे में झुके सिर - फोटो : अमर उजाला
सोनभद्र जिले में धूमधाम से ईद का पर्व मनाया गया। कड़ी सुरक्षा के बीच राबर्ट्सगंज, घोरावल, दुद्धी, शाहगंज समेत अन्य ईदगाहों पर नमाज हुई। नमाजियों ने मुल्क की सलामती के लिए दुआएं मांगी।   
विज्ञापन

6 of 11
ईद मुबारक : सजदे में झुके सिर - फोटो : अमर उजाला
मऊ जिले में आपसी भाईचारे का प्रतीक पर्व ईद धूमधाम से मनाया गया। जिले के सभी ईदगाहों और मस्जिदों में नमाज अदा की गई। नगर के खीरीबाग और ग्रामीण इलाकों में मेले का भी आयोजन है। 
विज्ञापन

7 of 11
ईद मुबारक : सजदे में झुके सिर - फोटो : अमर उजाला
भदोही में ईद का पर्व धूमधाम से मनाया गया। मस्जिदों और ईदगाहों में नमाज अदा की गई। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। 

8 of 11
ईद मुबारक - फोटो : अमर उजाला
बलिया जिले में ईद हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। मस्जिद में नमाज पढ़ कर लोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर मुबारकबाद दी। विभिन्न स्थानों पर मेले का भी आयोजन भी किया गया।

9 of 11
ईद मुबारक : सजदे में झुके सिर - फोटो : अमर उजाला
जौनपुर में ईद का त्योहार जिले भर में मनाया गया। सुबह शहर एवं सभी तहसीलों के ईदगाहों और मस्जिद में अदा की गई। ईद को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। लोगों ने घर-घर जाकर मुबारकबाद दी और सेवइयां खाई।   

10 of 11
- फोटो : अमर उजाला
बीती रात में देर तक खरीदारी का दौर चलता रहा। वहीं घरों में देर रात तक सेवइयां बनती रहीं। लजीज पकवानों की तैयारियां भी ख्वातीन करती रहीं। घरों को सजाने संवारने का काम भी देर रात तक होता रहा। 
विज्ञापन

11 of 11
वाराणसी में ईद - फोटो : अमर उजाला
ईद की नमाज के बाद लोगों ने शहर के कब्रिस्तानों में जाकर अपने पुरखों के दर पर हाजिरी लगाई और फातेहा पढ़ा। हुकुलगंज, जलालीपुरा, गौरीगंज, टकटकपुर, फातमान रोड पर आस्ताने पर हाजिरी लगाई गई। हजरत बाबा लाटशाही, चंदन शहीद, हजरत याकूब शहीद, बहादुर शहीद के आस्ताने पर भी अकीतदमंदों का हुजूम उमड़ा।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें