फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकतंत्र के महापर्व की खूबसूरत तस्वीरें: मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची दुल्हन, फिर गई ससुराल, दिया ये संदेश

Fri, 19 Apr 2024 10:26 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बहेड़ी (बरेली)
विज्ञापन
1 of 6
बहेड़ी में दुल्हन ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव के पहले चरण में पीलीभीत-बहेड़ी में शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान संपन्न हुआ। मतदाताओं में गजब का उत्साह देखने को मिला। लोकतंत्र के महापर्व की कुछ खूबसूरत तस्वीरें भी सामने आईं, जो लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करती हैं। बहेड़ी में शादी के बाद दुल्हन मंडप से सीधे मतदान करने पहुंची। उसने ससुराल जाने से पहले मतदान किया। मतदान के बाद दुल्हन ने लोगों से मतदान करने की अपील की। 

बहेड़ी के गांव बंजरिया में बृहस्पतिवार रात सपना की बरात आई थी। शादी की रस्में पूरी होने के बाद शुक्रवार सुबह दुल्हन बनी सपना मंडप से सीधे बूथ संख्या 23 कंपोजिट विद्यालय बंजरिया पहुंची। उसने मतदान कर लोकतंत्र के महापर्व में आहुति दी। मतदान केंद्र पर दुल्हन को देखकर हर कोई हैरान रह या। 
विज्ञापन

2 of 6
स्याही का निशान दिखाती दुल्हन सपना - फोटो : अमर उजाला
दुल्हन के पिता राजवीर सिंह ने बताया कि विदाई के बाद सपना ने मतदान करने की इच्छी जताई। इस पर उन्होंने दूल्हा पक्ष से बात की। वे भी तैयार हो गए। ससुराल जाने से पहले सपना ने मतदान किया। इसके बाद विदा होकर शेरगढ़ के गांव पहाड़पुर में अपनी ससुराल चली गई। 
विज्ञापन

3 of 6
पोलिंग बूथ पर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में बुजुर्ग, युवा व महिलाएं सभी वर्ग के मतदाता लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी निभाने के लिए सुबह सुबह ही मतदान केंद्रों पर पहुंचने लगे। पोलिंग बूथों पर लंबी-लंबी कतार लग गईं। 

4 of 6
राजकीय बालिका इंटर कॉलेज मतदान केंद्र पर लगी मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला
कोई अपने परिवार के साथ मतदान करने पहुंचा तो कोई दोस्तों के साथ। मतदान को लेकर बुजुर्ग मतदाताओं का हौसला जवान दिखा। दिव्यांग मतदाताओं ने भी अपनी जिम्मेदारी निभाई।
विज्ञापन

5 of 6
कृष्ण अवतार कंसल और उनकी पत्नी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत में 80 वर्षीय कृष्ण अवतार कंसल अपनी पत्नी को लेकर ड्रमंड इंटर कॉलेज बूथ पर मतदान करने पहुंचे। उनकी पत्नी चलने में असमर्थ हैं। इसीलिए वह उन्हें स्कूटी पर बैठाकर मतदान केंद्र पहुंचे।  उन्होंने कहा कि सभी को देश हित में मतदान करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पकड़िया नौगंवा बूथ पर मतदान करने पहुंचे दंपती - फोटो : अमर उजाला
पीलीभीत के मतदान केंद्र पकड़िया नौगंवा पर बुजुर्ग रामप्रसाद अपनी दिव्यांग पत्नी के साथ मतदान करने पहुंचे। इसी तरह एक दिव्यांग मतदाता ट्राई साइकिल से मतदान करने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज पहुंचा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें