फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CBI Raid: पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुश्तैनी हवेली पर तीन घंटे चली कार्रवाई, देखिए अंदर की तस्वीरें

Thu, 22 Feb 2024 06:51 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, बागपत
विज्ञापन
1 of 6
बागपत में पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की पुश्तैनी हवेली। - फोटो : अमर उजाला
जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के पैतृक गांव हिसावदा में गुरुवार सुबह सीबीआई की टीम ने उनकी पुश्तैनी हवेली पर छापा मारा। इस दौरान टीम तीन घंटे तक रही और पुश्तैनी हवेली में सत्यपाल मलिक के हिस्से के चार कमरे खुलवाकर देखे गए। इसके अलावा परिवार के कई लोगों से पूछताछ की गई। बताया गया कि छापामारी के दौरान सीबीआई की टीम को पूर्व राज्यपाल की पुश्तैनी हवेली से कुछ नहीं मिल सका। इसके बाद टीम वापस लौट गई।
विज्ञापन

2 of 6
हवेली के अंदर का नजारा। - फोटो : अमर उजाला
गाजियाबाद से सीबीआई के इंस्पेक्टर ऋषभराज के नेतृत्व में सात सदस्यों की टीम जम्मू-कश्मीर समेत कई राज्यों के राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक के पैतृक गांव हिसावदा में स्थानीय पुलिस के साथ पहुंची। वहां टीम सुबह करीब सवा नौ बजे सबसे पहले पुश्तैनी हवेली में पहुंची। वहां पूर्व राज्यपाल के परिवार में चाचा लगने वाले सेवानिवृत्त बीडीओ बिजेंद्र मलिक और परिवार में भतीजे लगने वाले अवध मलिक व स्वेत मलिक के परिवार रहते हैं। 
विज्ञापन

3 of 6
जांच करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान सीबीआई की टीम ने सभी से सत्यपाल मलिक की संपत्ति के बारे में पूछताछ की। जिनको उन्होंने बताया कि वहां सत्यपाल मलिक की कोई संपत्ति नहीं है। उनके पुश्तैनी हवेली में केवल चार कमरे है जो जर्जर हो चुके हैं। 

4 of 6
जांच करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद सीबीआई की टीम ने उनके हिस्से के चारों कमरों को खुलवाकर छानबीन की, लेकिन वहां कुछ नहीं मिल सका। उसके बाद सीबीआई की टीम पास में रहने वाले सत्यपाल मलिक के परिवार के चचेरे भाई सतबीर मलिक उर्फ हिटलर के यहां पहुंची। उनसे भी सीबीआई की टीम ने सत्यपाल मलिक की संपत्ति के बारे में पूछताछ की। 
विज्ञापन

5 of 6
सीबीआई टीम। - फोटो : अमर उजाला
टीम ने सत्यपाल मलिक के परिवार में भतीजे लगने वाले मनीष मलिक से भी संपत्ति समेत अन्य के बारे में पूछताछ की। वहां टीम को कुछ नहीं मिल सका और वहां पूछताछ के बाद टीम करीब सवा बारह बजे वापस लौट गई। इस तरह सीबीआई टीम करीब तीन घंटे तक गांव में रही। इंस्पेक्टर ऋषभराज के अनुसार इस बारे में उच्च अधिकारियों को रिपोर्ट सौंपी जाएगी।

यह भी पढ़ें: Deoband: गजवा-ए-हिंद को वैध करार देने पर दारुल उलूम पर जांच करने के आदेश, जिलाधिकारी ने कही यह बात
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
हिसावदा पहुंची सीबीआई - फोटो : Amar Ujala
लोगों के बाहर आने-जाने पर रही रोक
सीबीआई की टीम जितने समय तक पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक की हवेली में रही। उतने समय तक लोगों के वहां आने-जाने पर पूरी तरह रोक रही। इसके लिए सीबीआई की टीम ने बाहर स्थानीय पुलिस को तैनात कर दिया था। जिनको पुलिस रोक रही थी। सीबीआई की टीम के जाने के बाद ही लोगों को वहां जाने दिया गया। वहीं, गांव में सीबीआई की टीम के छापा मारने का पता चलने पर काफी लोग वहां पहुंच गए।

यह भी पढ़ें: Muzaffarngar: अखिलेश यादव बोले-भारत रत्न देकर वोट चाहती है भाजपा, राहुल की यात्रा में होंगे शामिल
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें