फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tractor March In Pics: BKU का हल्ला बोल, कलक्ट्रेट पर धरना-प्रदर्शन जारी, मुजफ्फरनगर में किसान ने खुद को आग लग

Wed, 21 Feb 2024 02:41 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ/मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
1 of 6
BKU का ट्रैक्टर मार्च - फोटो : Amar Ujala
पंजाब में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू टिकैत गुट आज ट्रैक्टर मार्च निकाल रहा है। आज मुजफ्फरनगर, सहारनपुर, बागपत व मेरठ जिले के विभिन्न रास्तों से किसान ट्रैक्टरों पर सवार होकर कलक्ट्रेट तक पहुंच रहे हैं। जहां धरना प्रदर्शन किया जा रहा है। वहीं मुजफ्फरनगर में एक किसान ने खुद को आग के हवाले कर दिया। हालांकि समय रहते मौके पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने उसे सुरक्षित बचा लिया।

मुजफ्फरनगर में ट्रैक्टरों पर सवार होकर किसान व कार्यकर्ता कलक्ट्रेट पहुंचे। यहां किसान धरने पर बैठे हैं। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने बताया कि एमएसपी और किसानों की अन्य समस्याओं का समाधान करने में सरकार नाकाम रही है। भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत या राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के भी ट्रैक्टर मार्च में शामिल होने की संभावना है।
विज्ञापन

2 of 6
किसानों का हल्ला बोल - फोटो : Amar Ujala
शामली में भाकियू कार्यकताओं ने निकाला ट्रैक्टर मार्च, तहसील के अंदर खड़े किए ट्रैक्टर
शामली जनपद में किसान आंदोलन के समर्थन में भाकियू कार्यकताओं ने तहसील के पास ही ट्रैक्टर मार्च निकाला। साथ ही धरने पर बैठेंगे। किसानों ने तहसील के अंदर ट्रैक्टरों को ले जाने का प्रयास किया मगर पुलिस ने ट्रैक्टर बाहर ही रोक दिए। हालांकि बाद में किसान ट्रैक्टरों को लेकर तहसील के अंदर गए।
विज्ञापन

3 of 6
BKU का ट्रैक्टर मार्च - फोटो : Amar Ujala
भाकियू जिलाध्यक्ष कालिंद्र मलिक, बाबा श्याम सिंह ने कहा कि सरकार किसान विरोधी है जिसके कारण किसानों को दिल्ली जाने से रोका जा रहा है।एमएसपी पर कानून की मांग की। कहां कि यदि किसानों की मांगों को पूरा नहीं किया गया तो वे बड़ा आंदोलन करने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बाद में किसानों ने ट्रैक्टर तहसील के अंदर खड़े कर दिए।

4 of 6
BKU का ट्रैक्टर मार्च - फोटो : Amar Ujala
किसान कलक्ट्रेट का घेराव कर करेंगे प्रदर्शन
बिजनौर में संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर भारतीय किसान यूनियन के बैनर तले किसान आज कलक्ट्रेट का घेराव कर प्रदर्शन करेंगे। बिजनौर के नगीना चौराहे पर किसान एकत्र होंगे। इसके बाद ट्रैक्टरों से जुलूस के रूप में अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचेंगे।
विज्ञापन

5 of 6
सहारनपुर में ट्रैक्टर मार्च - फोटो : Amar Ujala
भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने संयुक्त किसान मोर्चा के आह्वान पर सहारनपुर में ट्रैक्टर मार्च निकाला। कार्यकर्ता कमिश्नर कार्यालय से ट्रैक्टर मार्च निकालते हुए कलक्ट्रेट परिसर तक पहुंचे। लेकिन सहारनपुर कलक्ट्रेट का मेन गेट बंद होने के कारण कलक्ट्रेट के बाहर किसानों के ट्रैक्टरों की लाइन लग गईं।
 
किसान धरने पर बैठे गए हैं। वहीं भारी संख्या में पुलिस बल मौके पर तैनात हैं। भाकियू टिकैत के राष्ट्रीय सचिव विनय कुमार ने बताया कि कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी को विभिन्न मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
मेरठ में की बैरिकेडिंग - फोटो : Amar Ujala
मेरठ में ट्रैक्टर मार्च को लेकर पुलिस मुस्तैद, की बैरिकेडिंग
भारतीय किसान यूनियन आज हुंकार भर रही है। भाकियू कार्यकर्ता और किसान जिला मुख्यालय पर ट्रैक्टर ट्राॅली लेकर घेराव करने पहुंचने लगे हैं। मेरठ जिलाध्यक्ष अनुराग चौधरी ने बताया कि किसान कलक्ट्रेट का घेराव करेंगे। कलक्ट्रेट में पंचायत कर करके स्थानीय समस्याओं का समाधान कराने का आह्वान प्रशासन से करेंगे। वहीं ट्रैक्टर मार्च को देखते हुए  कमिश्नरी चौराहे पर बैरिकेडिंग की हुई है।

किसानों का कहना है कि उचित समस्याओं का समाधान न होने की स्थिति में अनिश्चितकालीन धरने की भी कार्ययोजना बनाई जाएगी। भाकियू कार्यकर्ताओं ने पंजाब में आंदोलित किसानों को पूर्ण समर्थन देने का आह्वान किया है। कहा कि भाकियू एमएसपी, किसानों की परेशानी, बकाया गन्ना भुगतान, किसानों पर दर्ज मुकदमे वापस करने की मांग समेत कई मांगों पर हल्ला बोल करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें