फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह घंटे गांव में दहशत: खेत से निकला खूनी शिकारी, चारों तरफ चीख-पुकार... भगदड़ और फिर खत्म हुआ तेंदुए का सफर

Sat, 07 Jun 2025 07:37 PM IST
विमल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमरोहा

सार

नौगांवा सादात के कुतुबपुर हमीदपुर गांव में मादा तेंदुआ ने खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर हमला कर दिया। इसमें छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही गुस्साए ग्रामीणों ने लाठी-डंडों से लैस होकर गन्ने के खेत में तेंदुए की घेराबंदी कर दी। छह घंटे तक चले दहशत भरे पल के दाैरान ग्रामीणों ने तेंदुए को मार डाला।
विज्ञापन
1 of 7
नाैगांवा सादात में तेंदुए के हमले के बाद नाराज ग्रामीण - फोटो : संवाद

नौगांवा सादात क्षेत्र के शनिवार सुबह कुतुबपुर हमीदपुर गांव में ऐसा हड़कंप मचा जिसने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया। खेतों में काम कर रहे ग्रामीणों पर अचानक मादा तेंदुआ टूट पड़ी। देखते ही देखते छह लोगों को घायल कर दिया गया। तेंदुए के हमले से पूरा गांव में सनसनी मच गई।  तेंदुआ आया… तेंदुआ आया की चीखों के साथ सैकड़ों ग्रामीण लाठी-डंडों से लैस होकर गन्ने के खेत की ओर दौड़े। छह घंटे की खतरनाक घेरेबंदी के बाद आखिरकार भीड़ ने तेंदुए को पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन

2 of 7
नाैगांवा सादात में तेंदुए के हमले के बाद नाराज ग्रामीण - फोटो : संवाद
खेत से निकला खून का शिकारी
सुबह करीब छह बजे डालचंद सिंह अपने बेटे कौकिल के साथ खेत पर काम कर रहे थे। इसी दौरान गन्ने की झाड़ियों से एक मादा तेंदुआ अचानक निकली और उन दोनों पर टूट पड़ी। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। शोर सुनकर आसपास के खेतों में काम कर रहे लोग मदद के लिए दौड़े। इसी बीच तेंदुए ने वहां मौजूद हेतराम, कृपाल सिंह, अरविंद, धर्म सिंह और हेमराज को भी निशाना बनाते हुए घायल कर दिया।
विज्ञापन

3 of 7
नाैगांवा सादात में तेंदुए के हमले के बाद नाराज ग्रामीण - फोटो : संवाद
गन्ने के खेत में घेराबंदी, फिर मौत का फंदा
हमले की खबर फैलते ही कुतुबपुर हमीदपुर और आसपास के गांवों से ग्रामीण जुटने लगे। गांववालों ने गन्ने के खेत की घेराबंदी कर ली। कोई हाथ में डंडा लिए था, तो पत्थर। तेंदुआ घंटों खेतों में इधर-उधर दौड़ता रहा, लेकिन जब वह भीड़ को चीरते हुए बाहर निकलने की कोशिश करने लगा तो ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। लाठी-डंडों से हमला कर तेंदुए को पीट-पीटकर मार डाला।

4 of 7
नाैगांवा सादात में तेंदुए के हमले के बाद नाराज ग्रामीण - फोटो : संवाद
पुलिस और वन विभाग पहुंचे, तीन ग्रामीण हिरासत में
सूचना मिलते ही नौगांवा सादात पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मौके पर डिप्टी रेंजर राजीव वर्मा, वन दरोगा केपी सिंह और वन रक्षक लोकेन्द्र सिंह ने जांच शुरू की। घटना की गंभीरता को देखते हुए ग्राम प्रधान बृजेश के भाई राकेश, और ग्रामीण धर्मवीर व राजू को तेंदुए की हत्या के आरोप में हिरासत में ले लिया गया और नौगांवा सादात थाने लाया गया।
विज्ञापन

5 of 7
नाैगांवा सादात में तेंदुए के हमले के बाद नाराज ग्रामीण - फोटो : संवाद
भीड़ ने छुड़ाए आरोपी
कहानी यहीं खत्म नहीं हुई। जब यह खबर गांव में पहुंची कि तीन ग्रामीणों को हिरासत में लिया गया है, तो सैकड़ों की संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों में भरकर थाने पहुंच गए। वहां मौजूद वन विभाग की गाड़ी से ग्रामीणों ने तीनों आरोपियों को छुड़ाकर भगा दिया और थाने में जमकर हंगामा किया। पुलिस और विभागीय अधिकारी ग्रामीणों को शांत करने में घंटों मशक्कत करते रहे।
विज्ञापन

6 of 7
नाैगांवा सादात में तेंदुए के हमले के बाद नाराज ग्रामीण - फोटो : संवाद
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, चोटों से गई तेंदुए की जान
वन विभाग की टीम ने तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर डीएफओ कार्यालय भेजा, जहां पोस्टमार्टम किया गया। रिपोर्ट में साफ हुआ कि तेंदुए की मौत सिर और शरीर पर आई गंभीर चोटों से हुई है। वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वन विभाग द्वारा तीन नामजद और अन्य अज्ञात ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जा रहा है।

UP: छह लोगों पर हमले के बाद ग्रामीणों ने तेंदुआ मार डाला, भीड़ ने पुलिस हिरासत से तीन लोगों को भगाया, Video
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
नाैगांवा सादात में तेंदुए के हमले के बाद नाराज ग्रामीण - फोटो : संवाद
गांव में अभी भी दहशत, जान बचाने को बताया तेंदुए की हत्या
घटना के बाद गांव के लोगों में डर का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि तेंदुए ने हमला किया और अगर वे कुछ नहीं करते तो और भी जानें जा सकती थीं। उन्होंने हत्या नहीं, आत्मरक्षा में कदम उठाया। वहीं, वन विभाग कानूनी प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें