फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bakrid 2025: मुरादाबाद मंडल में जश्न का माहौल, मांगी अमन की दुआ, सुरक्षा के कड़े इंतजाम... देखें तस्वीरें

Sat, 07 Jun 2025 11:04 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में ईद-उल-अजहा पर शहर की ईदगाह और मस्जिदों में हजारों लोगों ने नमाज अदा की और देश में अमन-चैन व भाईचारे की दुआ मांगी। ईदगाह में सुबह छह बजे से ही लोगों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी, जो सात बजे तक मैदान में पूरी तरह भर गई। नायब इमाम मुफ्ती फहद अली ने नमाज पढ़ाई और खुतबे में कुर्बानी के महत्व पर प्रकाश डाला। 
विज्ञापन
1 of 10
मुरादाबाद में नमाज अदा करते लोग - फोटो : संवाद
मुरादाबाद ईद-उल-अजहा के पवित्र मौके पर शनिवार को शहर की ईदगाह और मस्जिदों में हजारों लोगों ने अल्लाह की बारगाह में सजदा किया। सुबह से ही लोगों का हुजूम ईदगाह की ओर उमड़ पड़ा। कुर्बानी, त्याग और भक्ति के इस पर्व पर शहरवासियों ने नमाज अदा कर मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे की दुआएं मांगीं।
विज्ञापन

2 of 10
मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा की गई - फोटो : संवाद
ईदगाह में सुबह छह बजे से ही लोगों की आवाजाही शुरू हो गई थी। लोग अपने परिवार और बच्चों के साथ नए कपड़ों में ईदगाह की ओर पहुंचने लगे। साढ़े छह बजे तक ईदगाह का बड़ा हिस्सा भर चुका था और सात बजते-बजते पूरा मैदान नमाजियों से खचाखच भर गया।
विज्ञापन

3 of 10
रामपुर एसपी विद्याशंकर मिश्र लोगों से बातचीत करते हुए - फोटो : संवाद
फिर भी लोगों का आना जारी रहा और पूरा माहौल इबादत से सराबोर हो गया। साढ़े सात बजे नायब इमाम मुफ्ती फहद अली नमाज अदा करवाई। उन्होंने अपने खुतबे में कुर्बानी के असली मायने बताए। नमाज के बाद इमाम ने मुल्क में अमन, भाईचारा, इंसानियत और तरक्की के लिए विशेष दुआ कराई।

4 of 10
मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा की गई - फोटो : संवाद

मस्जिदों में भी अदा हुई नमाज

ईदगाह के अलावा शहर की विभिन्न मस्जिदों में भी ईद-उल-अजहा की नमाज अदा की गई। हर जगह सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी और घरों की ओर रवाना हुए ताकि कुर्बानी का फर्ज अदा किया जा सके।

विज्ञापन

5 of 10
मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा की गई - फोटो : संवाद

रामपुर: मुल्क की तरक्की की मांगी दुआएं
रामपुर जिले में बकरीद का पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। लोगों ने ईदगाहों, जामा मस्जिदों व अन्य मस्जिदों में नमाज अदा की। इसके बाद एक दूसरे को गले मिलकर बधाई दी। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस-प्रशासनिक अधिकारी भी भ्रमण करते रहे। रामपुर शहर स्थित ईदगाह में सुबह सात बजे से नमाज अदा की गई।

विज्ञापन

6 of 10
मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा की गई - फोटो : संवाद
यहां पर शहर काजी खुशनूद मियां ने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद खुतबा पढ़ा गया। जिसमे शहर काजी खुशनूद मियां ने बकरीद के त्योहार और नमाज की फजीलत बयां की। इसके बाद देश और कौम की तरक्की के साथ मुल्क में अमन और शांति की दुआ की गई। वहीं जामा मस्जिद में सुबह साढ़े सात बजे से नमाज अदा की गई।
विज्ञापन

7 of 10
मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा की गई - फोटो : संवाद
यहां पर मौलवीने नमाज अदा कराई। नमाज के बाद देश-प्रदेश में शांति-अमन कामय रखने और आपसी सौहार्द बने रहने की दुआ की गई। इस दौरान भारी पुलिस फोर्स तैनात रहा। नमाज के बाद बाहर आकर लोगों ने गले लगकर एक दूसरे को बधाई दी।

8 of 10
केके बिश्नोई, एसपी संभल - फोटो : ANI
ईद-उल-अजहा शांतिपूर्ण, संभल में चाक-चौबंद सुरक्षा: एसपी केके विश्नोई
संभल जिले में ईद-उल-अजहा शांति और सौहार्द के साथ मनाया गया। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क नजर आया। एसपी केके विश्नोई ने बताया कि जिले के सभी पांच सर्किलों में ईद की नमाज शांतिपूर्वक संपन्न हुई। सुरक्षा के मद्देनजर पीएसी की पांच कंपनियों, आरआरएफ और अन्य बलों की तैनाती की गई थी। इसके साथ ही ड्रोन से निगरानी की गई ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।

9 of 10
मुरादाबाद मंडल में बकरीद पर नमाज अदा की गई - फोटो : संवाद
उन्होंने बताया कि कुर्बानी के बाद अवशेषों के निस्तारण के लिए विशेष टीमें लगाई गई हैं, जो समयबद्ध ढंग से सफाई सुनिश्चित कर रही हैं। लोगों से अपील की गई है कि कानून व्यवस्था को हाथ में न लें। इसके लिए टोल फ्री नंबर भी जारी किए गए हैं, ताकि किसी भी समस्या की सूचना तुरंत दी जा सके।
विज्ञापन

10 of 10
मुरादाबाद में लोगों से मुलाकात करतीं सपा सांसद रुचिवारा - फोटो : संवाद
शांति समिति की बैठकों के माध्यम से सभी को समय-सीमा के बारे में जानकारी दी गई थी और सभी लोग उस पर अमल कर रहे हैं। सोशल मीडिया की भी कड़ी निगरानी की जा रही है, ताकि कोई भड़काऊ सामग्री या अफवाह फैलाने की कोशिश न हो। एसपी ने कहा कि ईद-उल-अजहा जिले में पूरी शांति, भाईचारे और प्रशासन की सक्रिय निगरानी में मनाया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें