फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से मुक्ति के लिए संतों-तीर्थपुरोहितों ने की मां गंगा की आरती

Wed, 21 Jul 2021 12:48 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज

सार

  • वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई पूजा, संतों का किया गया सम्मान
विज्ञापन
1 of 2
-मंगलवार को रामघाट पर तीर्थपुरोहितों की ओर से आयोजित आरती में शामिल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष मंहत नरेंद्र और अन्य साधु संत। अमर उजाला - फोटो : prayagraj
देव शयनी एकादशी पर मंगलवार को तीर्थ पुरोहित प्रयागवाल वाहिनी की ओर से कोरोना महामारी से मुक्ति के लिए संतों और तीर्थ पुरोहितों ने मां गंगा की सविधि आरती की। इस दौरान मां गंगा से सबके मंगल और लोक कल्याण के लिए प्रार्थना की गई।

गंगा आरती में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरि शामिल हुए। उन्होंने प्रयागवाल वाहिनी के इस प्रयास की सराहना की। इनके अलावा स्वामी हरि चैतन्य ब्रह्मचारी,  वेणी माधव मंदिर की महंत डॉ विभूति, मनकामेश्वर मंदिर के महंत स्वामी श्रीधरानंद, रामकृष्ण मिशन मठ के स्वामी करुणानंद, रूप गौड़िया मठ के महंत अवधूत महाराज समेत सैकड़ों संतों और तीर्थ पुरोहितों ने गंगा पूजन किया। इसके बाद भव्य आरती हुई। पं दीपेश गौड़ के आचार्यत्व में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां गंगा की आरती की गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

2 of 2
-मंगलवार को रामघाट पर तीर्थपुरोहितों की ओर से आयोजित आरती में शामिल अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष मंहत नरेंद्र और अन्य साधु संत। अमर उजाला - फोटो : prayagraj
वाहिनी के संयोजक श्रवण कुमार शर्मा,अध्यक्ष अमितराज वैद्य ने अतिथियों को अंगवस्त्रम ओढ़ा कर सम्मानित किया। इस मौके पर अखिल भारतीय तीर्थ पुरोहित महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रामकृष्ण तिवारी, राष्ट्रीय महासचिव चंद्रनाथ चकहा मधु, प्रयागवाल सभा के पूर्व अध्यक्ष रामानंद शर्मा, विष्णु प्रोहा, सुरेश तिवारी, उमेश शर्मा, राजीव भारद्वाज, भय्यो शर्मा, अनिल मिश्रा, दिनेश तिवारी भय्यो महाराज, गौतम पांडेय, गोपाल काला समेत कई प्रयागवाल तीर्थ पुरोहित उपस्थित थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें