फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Prayagraj Violence: प्रयागराज बवाल में बड़ा खुलासा, व्हाट्सएप पर जावेद फैला रहा था नफरत, शेयर किए थे मैसेज

Sun, 12 Jun 2022 09:57 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 10
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
प्रयागराज के अटाला में पथराव, बमबाजी व आगजनी की घटना का मास्टरमाइंड  जावेद मोहम्मद उर्फ जावेद पंप व्हाट्सएप पर नफरत फैला रहा था। वह सोशल मीडिया के जरिये ही शहर को आग में झोंकने की साजिश रच रहा था। उसकी प्लानिंग 10 जून को भारत बंद कराने की थी और वह इस मैसेज को व्हाट्सएप के जरिये शेयर कर रहा था। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच पड़ताल की तो यह खुलासा हुआ। फिलहाल उसका मोबाइल फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी की जा रही है। जावेद मोहम्मद को पुलिस ने शुक्रवार रात में ही हिरासत में ले लिया था। सूत्रों का कहना है कि उसके बारे में पुलिस को पुख्ता जानकारी मिली थी कि अटाला बवाल की आग भड़काने में मुख्य रूप से उसका ही हाथ था। इसके बाद पुलिस ने करेली के जेके आशियाना मोहल्ले में स्थित उसके घर में दबिश दी और उसे हिरासत में ले लिया। 
विज्ञापन

2 of 10
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उसे थाने ले जाकर पूछताछ शुरू की गई। उसने खुद को निर्दोष बताया और बवाल से अपना कोई भी संबंध होने की बात से इनकार कर दिया। लेकिन जब पुलिस ने उसके मोबाइल की जांच पड़ताल की तो साजिश की बात पुख्ता हो गई। 
विज्ञापन

3 of 10
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
सूत्रों का कहना है कि उसका व्हाट्सएप अकाउंट खंगालने पर पता चला कि वह भाजपा की पूर्व प्रवक्ता के बयान को लेकर व्हाट्सएप पर नफरत फैलाने में लगा हुआ था। यही नहीं वह और उसके साथी भारत बंद कराने के लिए सोशल मीडिया पर अभियान चला रहे थे।

4 of 10
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
इसके तहत 10 जून को भारत बंद कराने की प्लानिंग थी और इसके लिए वह अपने जानने वालों को लगातार मैसेज भेज रहा था। उसके मोबाइल से कई मैसेज व चैट डिलीट मिले हैं। माना जा रहा है कि बवाल के बाद पुलिस से बचने केलिए ऐसा किया गया। 
विज्ञापन

5 of 10
मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल से डिलीट किए गए डाटा की रिकवरी की कोशिश की जा रही है। पुलिस सूत्रों का यह भी कहना है कि मोबाइल को फोरेंसिक जांच के लिए लैब भेजा जाएगा। एसएसपी अजय कुमार का कहना है कि मोबाइल से 10 जून को भारत बंद आह्वान के मैसेज भेजने की बात सामने आई है। जांच पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन

6 of 10
मास्टरमाइंड जावेद मोहम्मद का घर - फोटो : एएनआई
मोटर पंप का करता है व्यवसाय
अटाला बवाल के मामले में गिरफ्तार 56 साल का जावेद मोहम्मद पुत्र मो. अजहर सबमर्सिबल पंप का व्यवसाय करता है। वह आईईआरटी से सेल्स मैनेजमेंट में डिप्लोमा कोर्स कर चुका है। उसके चार बच्चों में दो बेटियां व दो बेटे हैं। 
विज्ञापन

7 of 10
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
उसकी एक बेटी आफरीन फातिमा दिल्ली में रहकर पढ़ाई करती है, जबकि छोटी बेटी घर पर ही रहती है। दो बेटों में मो. इमाम और शुजात मोहम्मद शामिल हैं। जावेद वेलफेयर पार्टी ऑफ इंडिया का पदाधिकारी भी है। उसने कुछ समय पहले तक ट्रांसपोर्ट नगर में एक कार्यालय खोल रखा था।

8 of 10
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
पत्नी व छोटी बेटी भी हिरासत में
सूत्रों का कहना है कि जावेद के साथ ही पुलिस ने उसकी पत्नी परवीन फातिमा और छोटी बेटी सुमैया को भी हिरासत में लिया है। पुलिस ने रात नौ बजे के करीब उसके घर पर दबिश दी थी, जहां उसके दोनों बेटे नहीं मिले। इस दौरान जावेद और उसकी पत्नी व छोटी बेटी ही मिली, जिन्हें पूछताछ के बाद हिरासत में ले लिया गया। हालांकि इस बाबत आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी। आला पुलिस अधिकारियों की ओर से देर रात तक कोई आधिकारिक बयान नहीं जारी किया।

9 of 10
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
मोबाइल में मिले कई नंबर रडार पर
सूत्रों का कहना है कि जावेद के मोबाइल में मिले कई फोन नंबर पुलिस के रडार पर हैं। यह वे मोबाइल नंबर है,ं जिन पर उसने भारत बंद के आह्वान संबंधित मैसेज फॉरवर्ड किए थे।
विज्ञापन

10 of 10
prayagraj violence - फोटो : अमर उजाला
पुलिस इन सभी मोबाइल नंबरों की जानकारी जुटा रही है। पता लगाया जा रहा है कि इन नंबरों का इस्तेमाल कौन-कौन से लोग कर रहे थे। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इनमें सभी स्थानीय हैं या कुछ बाहरी लोग भी हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें