Prayagraj News : प्रयागराज में हिंसा।
- फोटो : अमर उजाला।
कुछ घरों में महिला और लड़कियां ही मौजूद
अटाला के जिन लोगों ने भी झगड़ा -फसाद करने वालों को रोका, वह उनसे ही उलझने लगे। फिलहाल अटाला में चाहे शौकत अली मार्ग हो या फिर मिर्जा गालिब रोड। तुलसीपुर से कादिर बख्श स्वीट तक सैकड़ों लोग घर छोड़ कर भाग गए हैं। कुछ घरों में सिर्फ बहन, बेटियां बची हैं तो कुछ घरों पर ताले लटक रहे हैं। दोपहर दो बजे तक नुरूल्लाह रोड बैरियर के पास आलम अस्पताल के अलावा अन्य अस्पतालों और स्कूलों में भी सियापा छाया रहा।