प्रयागराज में बाढ़
- फोटो : अमर उजाला
कछारी मोहल्लों में रहने वाले दहशत में
शहर के कछारी इलाकों में रहने वाले बाशिंदे दो दिन से बाढ़ के पानी को ताक रहे हैं। कोई परिचितों से बाढ़ का हाल पूछता है तो कोई कंट्रोल रूम से जलस्तर के बारे में जानकारी लेता है। राजापुर में किनारों पर रहने वालों ने तो घर छोड़ दिया है। अन्य सामान समेटने का काम कर रहे हैं। द्रौपदी घाट, छोटा बघाड़ा, सलोरी, शंकरघाट, बेली कछार, शिवकुटी, मेंहदौरी, रसूलाबाद, राजापुर, नेवादा, बक्शीमोढ़ा, गौसनगर, सदियापुर, करेलाबाग समेत अन्य मोहल्लों में रहने लाखों की आबादी पर बाढ़ का खतरा है। जहां पानी नहीं पहुंचा, वह भी संभावित खतरे की भयावहता से लोग परेशान हैं। इन मोहल्लों में रहने वाले हर घंटे बढ़ रहे जलस्तर से होने वाली दिक्कत की आशंका से सहमे हैं।