prayagraj news
- फोटो : prayagraj
डीएम से मिले फुटवियर कारोबारी, नहीं बनी बात
फुटवियर की दुकानों को खोले जाने को लेकर डीएम से उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का एक प्रतिनिधि मंडल बृहस्पतिवार को मिला। इस दौरान फुटवियर एसोसिएशन की ओर से कहा गया कि अन्य ट्रेड की तरह उन्हें भी कारोबार करने की अनुमति दी जाए। व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष योगेश गोयल एवं जिलाध्यक्ष आशीष गुप्ता ने कहा कि कपड़ा कारोबारियों की तरह वह किसी को भी जूता, चप्पल का ट्रायल नहीं करने देंगे।
मुलाकात के बाद प्रतिनिधिमंडल की ओर से बताया गया कि अभी फुटवियर की दुकानों को खोले जाने की अनुमति प्रशासन ने नहीं दी है। 25 मई को डीएम ने एक बैठक के माध्यम से इस बारे में विचार करने का आश्वासन दिया है। डीएम से मुलाकात करने वालों में टीटू गुप्ता, मोहित चोपड़ा, विजय कपूर, ऋषि मेहरोत्रा, नीरज मेहरोत्रा, मुकेश चोपड़ा, रमन, दीपक, शोभित गुप्ता आदि शामिल रहे।