फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराजः शहर के इलेक्ट्रॉनिक सामान के गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान

Fri, 22 May 2020 12:37 AM IST
अमर उजाला लोकल ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
कोतवाली के जानसेगंज बाजार स्थित इलेक्ट्रॉनिक आइटम के गोदाम में भीषण आग से लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो गया। दुकान से धुआं उठता देख लोगों ने सूचना दी तो फायर ब्रिगेड पहुंची। ढाई घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने आग पर काबू तो पा लिया, लेकिन तब तक गोदाम में रखा लाखों का सामान आग की भेंट चढ़ चुका था। आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है।
विज्ञापन

2 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
टैगोर टाउन के रहने वाले ओमप्रकाश केवलानी जानसेनगंज बाजार में इलेक्ट्रॉनिक आइटम की दुकान चलाते हैं। दुकान के ऊपर पहली मंजिल पर उन्होंने गोदाम बना रखा है, जिसमें लाखों रुपए कीमत के इलेक्ट्रॉनिक सामान रखे थे। बृहस्पतिवार दोपहर 12 बजे के करीब लोगों ने गोदाम से धुआं उठता देखा। सूचना दी तो मालिक के साथ ही पुलिस भी आ गई। तब तक गोदाम से आग की लपटें उठने लगी थीं। सूचना पर फायर ब्रिगेड भी आ गई।
विज्ञापन

3 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
लीडिंग फायरमैन धर्मेंद्र मिश्रा व उनकी टीम आग बुझाने में जुट गई और करीब ढाई घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो चुका था। मुख्य अग्निशमन अधिकारी आरएस मिश्रा ने बताया की दुकान मालिक नुकसान का सही आंकड़ा तो नहीं दे पाए हैं लेकिन उन्होंने लाखों का नुकसान होने का अनुमान जताया है।

गोदाम बंद था ऐसे में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट होने की आशंका है। अनहोनी की आशंका में खौफजदा हुए पड़ोसी जानसेनगंज बाजार स्थित जिस गोदाम में आग लगी, उसके ठीक बगल तीन मंजिला रिहायशी मकान है। इसमें तीन परिवार अलग-अलग तल पर रहते हैं। गोदाम से धुआं उठते देख लोगों ने शोर मचाया तो मकान में रहने वालों को घटना की जानकारी हुई। कुछ ही देर में गोदाम से आग की लपटें उठने लगी जिसे देख पड़ोस में रहने वाले खौफजदा हो गए।

4 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
हालांकि फायरब्रिगेड कर्मियों ने सूझबूझ का परिचय देते हुए पहले तीनों तल पर रहने वाले परिवारों को बाहर निकालकर मकान को खाली कराया और इसके बाद राहत कार्य शुरू किया। इसी मकान की छत पर पहुंचकर पहले गोदाम के बरामदे में लगी आग को बुझाया गया और फिर जान पर खेलते हुए बरामदे में पहुंचकर फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने गोदाम के भीतर लगी आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
prayagraj news - फोटो : prayagraj
भीषण गर्मी से चिटक गए छत पर पड़े टीनशेड आग की भयावहता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि गोदाम की छत पर पड़े टीनशेडट गर्म होकर चटक गए। राहत कार्य में लगे फायरब्रिगेड कर्मचारियों ने बताया की शुरुआत में गोदाम के भीतर की आग को बुझाने के लिए उन्हें छत पर पड़े टीनशेड को भी तोड़ना पड़ा। इसके बाद छत के रास्ते गोदाम के भीतर पानी फेंक कर आग पर कुछ हद तक काबू पाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें