फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नरेंद्र गिरि केस : महंत के चार करीबियों से फिर हुई पूछताछ, पुलिस लाइन में बुलाए गए, पूछा कब से परेशान कर रहा था आनंद

Sat, 02 Oct 2021 02:56 AM IST
विनोद सिंह अमर उजाला नेटवर्क, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 6
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत प्रकरण। - फोटो : प्रयागराज
महंत नरेंद्र गिरि की मौत के मामले में उनके चार करीबियों से एक बार फिर पूछताछ की गई। इन करीबियों में शिष्यों के अलावा एक संत भी शामिल था। लगभग दो घंटे तक सीबीआई अफसरों ने इनसे उस जानकारी के बाबत पूछताछ की, जो उनकी ओर से घटना केबाद पुलिस को दी गई थी। 

सीबीआई की ओर से अब मामले से संबंधित लोगों के बयानों की क्रॉस चेकिंग की जा रही है। इसी के तहत सीबीआई ने महंत के चार करीबियों को तलब किया। इनमें उनकेशिष्य, गनर के अलावा एक संत भी शामिल थे। इन सभी से उस बयान के बाबत पूछताछ की गई जो न सिर्फ उन्होंने घटना के बाबत पुलिस को दिया था, बल्कि मठ पहुंचने पर सीबीआई अफसरों को भी यह बात बताई थी। चारों से पूछा गया कि आनंद गिरि कब से महंत नरेंद्र गिरि को परेशान कर रहा था।
विज्ञापन

2 of 6
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि और योग गुरु आनंद गिरि। फाइल फोटो - फोटो : प्रयागराज
साथ ही इस बात की जानकारी महंत ने उन्हें कब दी थी। यह भी पूछा गया कि महंत की ओर से जानकारी दिए जाने के बाद क्या उन्होंनेे अखाड़े या मठ से जुड़े किसी पदाधिकारी को यह बात बताई थी या नहीं। करीब दो घंटे तक  पूछताछ के बाद चारों करीबियों को वापस भेज दिया गया। एक दिन पहले मठ से जुड़े तीन शिष्यों व सेवादारों से पूछताछ हुई थी। इन तीनों से भी पहले ही बयान लिए जा चुके थे लेकिन बृहस्पतिवार को उनसे फिर पूछताछ की गई।
विज्ञापन

3 of 6
Prayagraj News : महंत नरेंद्र गिरि मौत मामले की जांच करने मठ बाघंबरी गद्दी पहुंची सीबीआई की टीम। - फोटो : प्रयागराज
आज मठ जा सकती है टीम
महंत की मौत मामले में गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों की कस्टडी रिमांड को चार दिन बीत चुके हैं। शनिवार को कस्टडी रिमांड का पांचवां दिन होगा। माना जा रहा है कि सीबीआई की टीम शुक्रवार को एक बार फिर बाघंबरी मठ जा सकती है। जहां न सिर्फ कमरे का बल्कि महंत से जुड़ी हर एक चीज का दोबारा मुआयना किया जा सकता है। 

4 of 6
महंत नरेंद्र गिरी और उनके लिखे सुसाइड नोट की प्रति - फोटो : अमर उजाला
महंत के दो बकाएदार भी जांच के दायरे में

अखाड़ा परिषद अध्यक्ष नरेंद्र गिरि की मौत मामले में सीबीआई के रडार पर महंत के दो बकायेदार भी हैं। यह वे बकायेदार हैं. जिनका नाम मौके से बरामद सुसाइड नोट में लिखे थ। इसमें से एक आदित्य मिश्रा है, जबकि दूसरा प्रॉपर्टी डीलर शैलेंद्र सिंह सेंगर है। सीबीआई की टीम इनसे पूछताछ कर सकती है कि आखिर उनका महंत से किस तरह का लेनदेन था। साथ ही जिन रुपयों के बारे में सुसाइड नोट में जिक्र किया गया है, वह उन्हें महंत ने क्यों दिए थे।
विज्ञापन

5 of 6
महंत नरेंद्र गिरि का सुसाइड नोट - फोटो : अमर उजाला
प्रकरण में सीबीआई की टीम उन लोगों से पूछताछ में जुटी है जो कहीं न कहीं महंत या फिर आनंद गिरि से जुड़े थे। इसी क्रम में सीबीआई की टीम जल्द ही कुछ अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। इसमें सबसे ज्यादा चर्चा उन दो नामों की है जिनका जिक्र महंत के कमरे से बरामद सुसाइड नोट में किया गया है। सुसाइड नोट में यह बात लिखी थी कि आदित्य मिश्रा व शैलेंद्र सिंह सेंगर से 25-25 लाख का बकाया लेना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नरेंद्र गिरि मौत मामला - फोटो : अमर उजाला
आदित्य मिश्रा के बारे में बताया जा रहा है कि यह शख्स कभी बड़े हनुमान मंदिर परिसर में लड्डू की दुकान चलाता था। महंत की कृपा से ही उसे यह दुकान मिली थी। लेकिन बाद में किसी बात से नाराज होकर महंत ने उसे हटा दिया था। जिसके बाद वह प्रॉपर्टी का काम करने लगा। फिलहाल अब तक वह सामने नहीं आया है। न ही उसके बारे में कोई जानकारी एसआईटी ही जुटा पाई थी।

इसके अलावा दूसरा नाम शैलेंद्र सिंह सेंगर का है, जिसके नाम के आगे रियल इस्टेट लिखा हुआ है। चर्चा है कि यह शख्स वह प्रॉपर्टी डीलर है जिससे पूर्व में महंत ने मठ से जुड़ी ही एक जमीन का सौदा किया था। फिलहाल अब तक कि जांच में यह नहीं साफ हो सका है कि महंत ने इन्हें रुपये क्यों दिए थे या फिर जिस बकाये का जिक्र सुसाइड नोट में किया गया, वह किस चीज से संबंधित था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें