प्रदेश की सत्ता पर काबिज भारतीय जनता पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनाव चुनाव में 300 से अधिक सीट जीतने के लिए अपने धुरंधर नेताओं को भी चुनाव में उतार सकती है। चर्चा है कि सीएम योगी के साथ सूबे के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को पार्टी विधानसभा चुनाव लड़वाना चाह रही है।
केशव मौर्य के लिए पार्टी द्वारा तीन सीटों पर मंथन पर भी चल रहा है। इसमें प्रयागराज जिले की उत्तरी विधानसभा, फाफामऊ और कौशांबी जिले की सिराथू विधानसभा सीट शामिल है। इसमें सेे अपनी पसंद की किसी एक सीट पर केशव मौर्य चुनाव लड़ सकते हैं।