फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज से लखनऊ शिफ्ट किया जाएगा बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय, आदेश जारी

Fri, 28 Feb 2020 12:29 AM IST
विनोद सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, प्रयागराज
विज्ञापन
1 of 4
prayagraj news - फोटो : prayagraj
प्रदेश सरकार ने बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को प्रयागराज से लखनऊ ले जाने का आदेश जारी कर दिया है। इसके अलावा बेसिक शिक्षा निदेशालय के अधीन खंड शिक्षा अधिकारियों तथा लिपिक संवर्ग के कर्मियों के सेवा प्रकरण संबंधी अनुभाग एवं वित्त नियंत्रक बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को भी लखनऊ स्थानांतरित किया जाएगा। प्रयागराज से इन कार्यालयों को साक्षरता निदेशालय लखनऊ में स्थानांतरित किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 4
Student in School - फोटो : Amar Ujala
बेसिक शिक्षा परिषद सहित अन्य कार्यालयों को स्थानांतरित किए जाने का आदेश अपर मुख्य सचिव रेणुका कुमार की ओर से जारी किया गया है। आदेश में कहा गया कि कार्यालयों को स्थानांतरित करने का आदेश प्रशासनिक सुगमता, कार्यहित एवं मितव्ययिता को ध्यान में रखकर किया गया है। बताया कि शिक्षा निदेशक बेसिक की ओर से 26 जुलाई 2019 को इन कार्यालयों को लखनऊ स्थानांतरित किए जाने का प्रस्ताव मिला था। पत्र पर विचार के बाद शासन ने यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
विज्ञापन

3 of 4
mdm - फोटो : amar ujala
ऐसे में स्पष्ट हो गया है कि बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय हटाए जाने का प्रस्ताव शिक्षा निदेशक बेसिक एवं सचिव बेसिक शिक्षा परिषद की सहमति के बाद किया गया है। कार्यालय स्थानांतरण के बारे में आदेश महानिदेशक स्कूल शिक्षा, सचिव बेसिक शिक्षा परिषद सहित सभी स्थानांतरित कार्यालयों को भेज दिया गया है। हालांकि, बेसिक शिक्षा से जुड़े प्रमुख कार्यालयों के लखनऊ स्थानांतरण के बाद खाली हुए भवनों की मरम्मत कराई जाएगी। बाद में इसका उपयोग बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यालयों के लिए ही किया जाएगा। 
विज्ञापन

4 of 4
बीजेपी नेता सिद्धार्थ नाथ सिंह - फोटो : Social Media
बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय पर डिप्टी सीएम करें विचार 

प्रदेश सरकार द्वारा बेसिक शिक्षा परिषद कार्यालय को प्रयागराज से लखनऊ ले जाने का आदेश जारी करने के फैसले के बाद सूबे के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह ने इस मामले में डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा से एक बार फिर से विचार करने को कहा है। उन्होंने लखनऊ में डिप्टी सीएम से कहा कि इस कार्यालय को लखनऊ न शिफ्ट किया जाए। प्रयागराज के लोगों की इस कार्यालय से भावनाएं जुड़ी हुई है। सिद्धार्थ नाथ ने बताया कि डिप्टी सीएम ने इस मामले को देखने की बात कही है। कैबिनेट मंत्री ने बताया कि प्रयागराज में पीएम मोदी का कार्यक्रम होने के बाद वह इस मामले में डिप्टी सीएम एवं विभागीय अफसरों के साथ बैठक करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें