prayagraj news
- फोटो : prayagraj
संयुक्त सचिव पर 7500 मतों की गिनती पूरी
संयुक्त सचिव के चार पदों के लिए 7500 वोटों की गिनती बृहस्पतिवार को पूरी होने के बाद संयुक्त सचिव प्रशासन पर अभिषेक शुक्ल 176 वोटों से, संयुक्त सचिव लाइब्रेरी के लिए दिलीप कुमार पांडेय 1011 मतों से, संयुक्त सचिव प्रेस पद पर राजेंद्र कुमार सिंह 500 वोटों और संयुक्त सचिव महिला के लिए ऊष्मा मिश्रा पांच मतों से अपने.अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों से आगे थीं। मुख्य चुनाव अधिकारी वशिष्ठ तिवारी के अनुसार मतगणना में एल्डर कमेटी के सदस्य एनसी राजवंशी, टीपी सिंह, वीके सिंह व वीपी श्रीवास्तव, अरुण कुमार मिश्र, सोम नारायण मिश्र, प्राणेशदत्त त्रिपाठी, राकेश कुमार गुप्ता, शैलेंद्र सिंह राठौर, अश्वनी कुमार ओझा, भानु प्रकाश मिश्र, नरेंद्र सिंह व मिथिलेश कुमार साहू ने सहयोग किया।