अलीगढ़ की खौर कोतवाली परिसर में हुई घटना में बेशक पुलिस सीसीटीवी सबूत के सहारे बचाव करती फिर रही है। मगर इस सवाल पर कोई क्यों नहीं पहुंच रहा कि आखिर महिला ऐसा करने को क्यों मजबूर हुई? या महिला ने ऐसा क्यों किया? क्या सिर्फ मां-बेटे पुलिस को डराना चाहते थे? अगर वे सिर्फ डराना ही चाहते थे तो क्यों? कहीं न कहीं मां-बेटे की सुनवाई नहीं हो रही होगी? तभी वे ऐसा करने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
2 of 14
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
पहले 11 जून को घटना हुई। उसमें महिला की मंशा या आरोप के अनुसार चार्जशीट दायर नहीं हुई। फिर महिला कुछ दिन बाद अपने मायके इगलास के गांव मोहकमपुर जाकर रहने लगी। अब फिर दरकन नगरिया वाले घर में आकर रहने लगी। मकान खाली करने के बदले में रुपयों की मांग कर दी। मगर आरोपी पक्ष के तर्क के अनुसार रुपये ज्यादा मांगे जा रहे थे।
विज्ञापन
3 of 14
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
अब से चार-पांच दिन पहले दोनों पक्षों में विवाद हुआ। महिला ने फिर मारपीट, चोरी व अभद्रता का आरोप लगाया। महिला कोतवाली शिकायत करने पहुंची। बात समाधान दिवस में ही सीओ-एसडीएम के समक्ष आई। दोनों पक्षों में सुलह के प्रयास कराए गए। मध्य का रास्ता निकालने के प्रयास हुए। मगर बात नहीं बनी।
4 of 14
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
कोतवाली की दलाली में सक्रिय रहता है आरोपी
महिला मायके द्वारा घटना से पहले चीख चीखकर लगाए गए आरोपों के अनुसार, मंगलवार सुबह चंद्रभान कोतवाली आया। वह थाने में दलाली में सक्रिय रहता है। उसके कहने पर आरोपी कोतवाल डीके सिसौदिया ने मां-बेटे को फोन कर बुलाया। एक बजे से मां-बेटे, चंद्रभान के बीच दोनों इंस्पेक्टर समझौते के प्रयास कर रहे थे। धन को लेकर बात नहीं बन रही थी। दोनों में जमकर हुज्जत हुई।
विज्ञापन
5 of 14
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
रोते-बिलखते हुए कोतवाली से निकली थी महिला
कोतवाल पर एकपक्ष की बात सुनने का आरोप लगाकर हेमलता करीब एक घंटे बाद यह धमकी देते हुए निकली कि वह जहर खा लेगी या आग लगा लेगी। तभी सुनोगे। मगर इंस्पेक्टर ने उसकी इस धमकी को अनसुना कर दिया। हां, एक दरोगा रणधीर जरूर पीछे गया। मगर वह बाहर चले गए।
विज्ञापन
6 of 14
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
करीब पंद्रह मिनट बाद, यानि लगभग दो बजे उसका बेटा बोतल में पेट्रोल ले आया। जिसे महिला ने थाने के दरवाजे पर आकर अपने ऊपर उड़ेल लिया। हाथ में लाइटर लिए आगे बढ़ रही थी। बेटा वीडियो बना रहा था। इसी बीच दरोगा के रोकने पर लाइटर नीचे गिरता है और बेटा उस लाइटर को उठाता है।
विज्ञापन
7 of 14
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
बस इसी बीच लाइटर जानबूझकर जलाया या अंजाने में हाथ लगने से जल गया। पलक झपकते ही पेट्रोल ने आग पकड़ ली और महिला लपटों में घिर गई। खुद दरोगा व उसका बेटा बाल-बाल बच गए। वे किसी तरह पीछे हटकर गिर गए। मगर तब तक बहुत देर हो गई। इस घटना में सवाल यह खड़ा हो रहा है कि ये सब हालात क्यों बने। क्यों महिला या उसका बेटा ऐसा करने को मजबूर हुए।
8 of 14
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
अलीगढ़ की खैर कोतवाली के भीतर जिंदा जल गई महिला, मौत
जानकारी के अनुसार, खैर कोतवाली में मंगलवार की दोपहर करीब दो बजे ससुरालियों पर दर्ज मुकदमे में कार्रवाई न होने पर बेटे संग पहुंची एक महिला कोतवाली परिसर में जिंदा जल गई। पुलिस वालों ने किसी तरह आग बुझाकर उसे अलीगढ़ के जेएन मेडिकल कालेज में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद एसएसपी ने एक बयान जारी कर कहा है कि महिला ने कोतवाली के बाहर अपने ऊपर पेट्रोल डाला और भीतर आने लगी। इसी दौरान उसके बेटे ने आग लगा दी। पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी में कैद हो गया है।
9 of 14
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
खैर कोतवाली क्षेत्र के गांव दरकन नगरिया निवासी हेमलता (50) पत्नी स्व. राजकुमार का अपने पति के मामा के बेटे चंद्रभान (रिश्ते के जेठ) से मकान को लेकर विवाद चल रहा था। 11 जून को महिला ने चंद्रभान और उसके परिजनों के खिलाफ मारपीट करने और निर्वस्त्र कर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। महिला का आरोप था कि तीन दिन पहले भी चंद्रभान ने मारपीट कर घर में रखे गेहूं चुरा लिए थे। वह कार्रवाई के लिए थाने के चक्कर लगा रही थी मगर पुलिस ने सुनवाई नहीं की।
10 of 14
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
मंगलवार को महिला अपने पुत्र गौरव के साथ कोतवाली आई। लेकिन यहां फिर कोई सुनवाई नहीं हुई। इस पर महिला पुलिस को भला बुरा कहते हुए कोतवाली से बाहर चली गई। दोपहर करीब दो बजे महिला हाथ में पेट्रोल से भरी बोतल लेकर आई और मुख्य गेट से अंदर घुसते ही तेल अपने ऊपर डाल लिया। सीसीटीवी फुटेज और प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो इस दौरान बेटा वीडियो बनाता हुआ साथ चल रहा था। जिसे देख वहां मौजूद पुलिसकर्मी हरकत में आए।
11 of 14
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
महिला के हाथ में लाइटर भी था, पुलिसकर्मियों ने वह लाइटर छीनने का प्रयास किया तो वह जमीन पर गिर गया। बेटे ने लाइटर उठाकर जला दिया। बस पलक झपकते ही महिला के पेट्रोल से भीगे शरीर में आग पकड़ ली और वह बुरी तरह लपटों में घिर गई। आनन फानन पुलिसकर्मियों ने महिला पर कंबल डाला और पहले खैर सीएचसी, फिर वहां से एएमयू के जेएन मेडिकल कॉलेज लेकर गए। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
12 of 14
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
इधर, पुलिस ने सीसीटीवी साक्ष्य के आधार पर बेटे को हिरासत में ले लिया। इस खबर पर आए मायके पक्ष व ग्रामीणों ने कोतवाली में हंगामा शुरू कर दिया। एसएसपी ने पहुंचकर भीड़ को समझाकर शांत किया और बेटे को छोड़ दिया। तब जाकर ग्रामीण वहां से गए। एसएसपी ने उन्हें समझाया कि जांच के आधार पर दोषियों पर कार्रवाई होगी।
13 of 14
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
एसएसपी संजीव सुमन ने कहा कि महिला का परिजन से जमीन का विवाद चल रहा था। महिला ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस की जांच में निर्वस्त्र कर मारपीट करने के कोई भी साक्ष्य सामने नहीं आए। मुकदमे में चार्जशीट लगाई जा चुकी है। मंगलवार को दोनों पक्षों को थाने में बुलाया गया था।
Woman burnt alive in police station
- फोटो : अमर उजाला
दोनों पक्षों में जमीन व पैसे की संबंध को लेकर कोई रजामंदी नहीं हुई। इसके बाद महिला थाने के बाहर चली गई और फिर अपने ऊपर पेट्रोल छिड़कती थाने के अंदर आ रही थी। इसी दौरान महिला के बेटे ने आग लगा दी। पूरा घटनाक्रम थाने के सीसीटीवी में कैद है। महिला की मौत हो गई है। जांच कर कार्रवाई की जा रही है।