फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटा: सैनिक पति की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर सकी आरती, अंतिम दर्शन न होने से थी आहत, फांसी लगाकर दी जान

Fri, 13 Aug 2021 12:30 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
आरती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
एटा कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव बिजौरी निवासी सैनिक अरविंद सिंह चौहान का राजोरी में 8 अगस्त को फंदे पर शव मिलने के बाद 12 अगस्त को उसकी पत्नी आरती (24) ने भी यहां अपने मायके में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। परिजनों का कहना है कि पति की मौत के बाद से वह सदमे में थी। खाना-पीना और बोलना तक छोड़ दिया था। पति के अंतिम दर्शन न हो पाने से वह आहत थी। पोस्मार्टम हाउस पर आए कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव भडेरा निवासी आरती के भाई पुष्पेंद्र ने बताया कि बहन की शादी जनवरी 2019 में हुई थी। करीब डेढ़ साल से वह मायके में रह रही थी। बताया कि ससुराल वालों से अनबन चल रही थी। सुलह-समझौते भी हुए, लेकिन उन्होंने साथ नहीं रखा। पति अरविंद ने भी संबंध खत्म कर लिए थे। हम लोगों की फोन कॉल नहीं उठाते थे। 
विज्ञापन

2 of 5
अरविंद चौहान और आरती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विगत आठ अगस्त को आरती के पास सेना से फोन आया कि अरविंद की मृत्यु हो गई है। इसके बाद से आरती सदमे में पहुंच गई। न कुछ खाया-पिया और न किसी से बात ही की। 10 अगस्त को जब अरविंद का शव आया तो अंतिम दर्शन के लिए आरती को लेकर गए थे, लेकिन ससुरालीजनों ने नहीं देखने दिया। इसके बाद से वह और परेशान हो गई। भूखी-प्यासी रहने के कारण 11 अगस्त को उसकी तबियत बिगड़ी तो शहर के एक निजी अस्पताल में लाए। 
विज्ञापन

3 of 5
आरती का फाइल फोटो और साड़ी जिससे लगाई फांसी - फोटो : अमर उजाला
इलाज के बाद यहां से रात करीब 11.30 बजे घर ले गए। घर के बरामदे में अन्य महिलाओं के साथ उसे सुला लिया। तड़के करीब 3 बजे जब वहां सो रही महिलाओं की आंख खुली तो आरती नहीं थी। घर में देखा तो एक कमरे में वह पंखे से साड़ी के फंदे से लटकी हुई थी। उतारा लेकिन जान नहीं थी।
 

4 of 5
आरती की मृत्यु के बाद मौजूद पुलिस व ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
एक दिन पहले हुआ था समझौता
पुष्पेंद्र ने बताया कि मुख्य विवाद अरविंद की सर्विस बुक में नॉमिनी के नाम को लेकर था। हम लोग चाहते थे कि आरती का नाम लिखा जाए लेकिन ससुराल वाले नहीं चाहते थे। सात अगस्त को बिजौरी में इस बात को लेकर समझौता हुआ और ससुराल वाले सहमत हो गए। आठ अगस्त को आरती को ससुराल छोड़ने आते, लेकिन इससे पहले ही अरविंद की मौत की खबर आ गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मौके पर मौजूद पुलिस और ग्रामीण - फोटो : अमर उजाला
अपर पुलिस अधीक्षक, ओपी सिंह ने बताया कि मृतका के परिजनों ने अभी केवल पोस्टमार्टम कराने के लिए ही सूचना दी है। यदि कोई आरोप लगाकर तहरीर देते हैं, तो उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

एटा: कश्मीर में तैनात सैनिक पति की मौत के बाद पत्नी ने दी जान, फंदे से लटका मिला शव
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें