फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vrindavan Kumbh Mela: हाथी, घोड़ा और ऊंटों की सवारी के साथ निकलेगी कुंभ मेला की ध्वजा

Mon, 01 Feb 2021 12:58 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 5
वृंदावन मेला क्षेत्र में बनाई जा रही सड़क - फोटो : अमर उजाला
वृंदावन कुंभ बैठक मेला का श्रीगणेश करने की परंपरा सदियों से काठिया बाबा आश्रम निभाता आ रहा है। इस बार भी कुंभ मेला की ध्वजा भव्य शोभायात्रा के साथ यहीं से निकलेगी। इसमें हाथी, घोड़ा और ऊंटों की सवारी के साथ ठाकुर जी का डोला, संत-महंत, महामंडलेश्वर और भक्तों की टोलियां शामिल होंगी। बता दें कि वृंदावन कुंभ बैठक मेला 16 फरवरी से 25 मार्च चलेगा। इसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
रासविहारी दास काठिया बाबा - फोटो : अमर उजाला
ब्रजविदेही चतु:संप्रदायी श्रीमहंत रासविहारी दास काठिया बाबा ने बताया कि यह उनके लिए चौथा वृंदावन कुंभ मेला है, जिसकी ध्वजा लेकर वह आश्रम से जाएंगे। इससे पहले इस आश्रम की गुरु परंपरा इसे निभाती आ रही है। रासविहारी दास बताते हैं कि बसंत पंचमी के दिन कुंभ मेला बैठक की ध्वजा भव्य शोभायात्रा के साथ नगर भ्रमण करते हुए मेला स्थल पहुंचेगी। इसमें दो हाथी, 11 घोड़े और चार ऊंटों की भी सवारी होंगी। 
विज्ञापन

3 of 5
वृंदावन कुंभ मेला 2021: कुंभ को लेकर होता कार्य - फोटो : अमर उजाला
घोड़ा गाड़ी पर ठाकुरजी की सवारी होगी। नफीरी और दो बैंड भी इस शोभायात्रा में शामिल होंगे। सैकड़ों साधु-संत और भक्तजन भी कुंभ मेला बैठक की शोभायात्रा का हिस्सा बनेंगे। राजशाही परंपरा के तहत यह शोभायात्रा निकलेगी। मेला स्थल पर भूमि पूजन, ध्वजा पूजन के साथ वृंदावन कुंभ मेला बैठक की शुरुआत हो जाएगी। यही परंपरा सदियों से चली आ रही है। श्रीबाबा महाराज ने बताया कि हाथी के लिए अनुमति की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।

4 of 5
वृंदावन कुंभ मेला क्षेत्र में श्रीकांत शर्मा साथ में अन्य लोग - फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री और क्षेत्रीय विधायक श्रीकांत शर्मा ने शनिवार को वृंदावन कुंभ मेला बैठक की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने मेला क्षेत्र के स्थलीय निरीक्षण के दौरान तैयारियों की समीक्षा करते हुए सभी विभागों के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट मांगी। पांच फरवरी तक हर हाल में सभी काम सौ फीसदी पूरे करने के निर्देश भी दिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वृंदावन में बंदर - फोटो : अमर उजाला
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा ने वृंदावन कुंभ मेला बैठक में बंदरों से बचाव करने के लिए लंगूरों की व्यवस्था करने की मांग की है। महासभा के नगर अध्यक्ष आचार्य रामविलास चतुर्वेदी ने कहा है कि कुंभ मेला में बड़ी संख्या में साधु, संत, महंत आएंगे। भक्तों की भी मौजूदगी रहेगी। विभिन्न आयोजन कि जाएंगे। इसमें बंदरों का आतंक व्यवधान पैदा करेगा। इससे बचने के लिए लंगूरों की व्यवस्था होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें