आगरा के गांव लड़ामदा में दो दिन तक चली सीनियर नेशनल महिला कुश्ती चैंपियनशिप में हरियाणा की पहलवानों का वर्चस्व रहा। 201 अंकों के साथ हरियाणा पहले स्थान पर रहा। हरियाणा की पहलवानों ने पांच स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक जीते। 161 अंकों के साथ रेलवे को दूसरा स्थान मिला, जबकि 119 अंकों के साथ दिल्ली की टीम तीसरे स्थान पर रही। महाराष्ट्र चौथे और यूपी पांचवें स्थान पर रहा। आयोजन समिति के सचिव एमडी खान ने बताया कि चैंपियनशिप में पंजाब और उत्तराखंड सबसे नीचे पायदान पर रहे। सभी पहलानों में स्वर्ण, रजत और कांस्य को मिलाकर कुल 39 पदकों के लिए दो दिन तक मुकाबले चले। अगली स्लाइड्स में देखें विजयी पहलवानों के नाम...