फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Election 2022: हर एक वोट जरूरी है... आगरा के इन मतदाताओं ने किया मतदान, आप भी निभाएं जिम्मेदारी

Thu, 10 Feb 2022 10:36 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 8
दिव्यांग मतदाताओं ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
विधानसभा चुनाव में हर एक वोट जरूरी है। इसकी बानगी आगरा में देखने को मिल रही है। विधानसभा चुनाव के पहले चरण में मतदान को लेकर मतदाताओं में गजब का उत्साह है। लोकतंत्र के पर्व में दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने घने कोहरे और कड़ाके की सर्दी के बीच भी अपनी जिम्मेदारी निभाई और मतदान किया। मतदान के बाद दूसरे मतदाताओं को संदेश दे रहे हैं कि जो लोग अभी तक घरों में हैं, वह भी आएं और मतदान करें, क्योंकि आपका वोट शहर के विकास के लिए है।
विज्ञापन

2 of 8
दिव्यांग मतदात ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्मादपुर में जनता इंटर कॉलेज में बने पोलिंग बूथ पर गुरुवार की सुबह कड़ाके की सर्दी में दिव्यांग मतदाता ने मतदान किया। वह पैरों से चलने में असमर्थ थे, लेकिन गांव के लोग बाइक पर उन्हें पोलिंग बूथ लेकर पहुंचे और मतदान कराया। 
विज्ञापन

3 of 8
सीकरी में दिव्यांग आमना ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
फतेहपुर सीकरी में दिव्यांग युवती आमना ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। वह अपने परिजन के साथ पहुंची। आमना ने कहा कि सभी लोगों को मतदान करना चाहिए। 
 

4 of 8
95 वर्ष के हेतराम ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
आगरा के नगला अजीता स्थित महादेवी इंटर कॉलेज में 95 वर्ष के हेतराम ने मतदान किया। वह चल नहीं सकते। इसलिए परिजन उनको गोद में लेकर यहां मतदान कराने पहुंचे। 
विज्ञापन

5 of 8
70 साल पदमा देवी ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
आगरा के बलकेश्वर निवासी 70 साल पदमा देवी व्हीलचेयर पर पोलिंग बूथ पर पहुंचीं। उन्होंने सीएफ एंड्रयूज स्कूल बल्केश्वर में मतदान किया। जिले में शुरुआती दो घंटे में 8.1 मतदान हुआ है। 
विज्ञापन

6 of 8
बुजुर्ग महिला को गोद में लेकर पहुंचे परिजन - फोटो : अमर उजाला
एत्मादपुर के रहन कला गांव में जोश इतना कि 95 साल की त्रिवेणी देवी भी वोट डालने के लिए पहुंची। इनके परिजन इनको गोद में लेकर के मतदान स्थल पर पहुंचे। त्रिवेणी ने मतदान किया और दूसरों को मतदान करने का संदेश दिया। 
विज्ञापन

7 of 8
दिव्यांग और बुजुर्ग मतदाताओं ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
आगरा के छावनी विधानसभा में परिषदीय विद्यालय में स्थित बूथ पर दिव्यांग नेकराम ने मतदान किया। इनका एक पैर नहीं है, लेकिन जिम्मेदारी निभाई। छावनी बूथ पर सुल्तानपुरा के रहने वाले 88 वर्षीय शब्बीर ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। 
विज्ञापन

8 of 8
दिव्यांग ने किया मतदान - फोटो : अमर उजाला
आगरा के एत्मादपुर के कंपोजिट पूर्व माध्यमिक प्राथमिक विद्यालय में दिव्यांग देवेंद्र वोट ने मतदान किया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें