फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करहल में मतदाताओं का जोश रहा हाई: समाजवादी गढ़ में 48 साल बाद दूसरी बार सबसे ज्यादा मतदान

Mon, 21 Feb 2022 10:02 AM IST
मुकेश कुमार अमित कुलश्रेष्ठ, अमर उजाला आगरा

सार

समाजवादी गढ़ माने जाने वाले करहल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनाव मैदान में उतरने के कारण जहां सपा समर्थक वोटरों का जोश मतदान के दिन देखने लायक रहा, वहीं भाजपा ने भी समाजवादी किले को ढहाने के लिए खूब दम लगाया।
विज्ञापन
करहल: बरनाहल के सखी बूथ पर महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
तीसरे चरण के मतदान में सबसे हॉट सीट रही करहल विधानसभा में वोटरों का जोश हाई रहा। समाजवादी गढ़ माने जाने वाले करहल में पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के चुनाव मैदान में उतरने के कारण जहां सपा समर्थक वोटरों का जोश मतदान के दिन देखने लायक रहा, वहीं भाजपा ने भी समाजवादी किले को ढहाने के लिए खूब दम लगाया। दोनों के बीच की सबसे रोचक जंग में मतदाताओं ने कमाल किया और जिले में सबसे ज्यादा मतदान कर 1974 के बाद दूसरा सबसे ज्यादा मतदान का रिकार्ड बना दिया। 17 में से 14 चुनावों में करहल के वोटर मतदान में फर्स्ट क्लास पास नहीं हो पाए थे, लेकिन इस बार प्रतिष्ठा की लड़ाई में एक एक वोटर को घर से निकालकर मतदान केंद्रों तक ले जाया गया।

करहल के आंकड़े 
  • 371261 करहल में कुल मतदाता
  • 201394 पुरुष मतदाता करहल में
  • 169851 महिला मतदाता हैं यहां
  • 16 थर्ड जेंडर करहल में वोटर
  • 475 मतदान केंद्रों पर पड़े वोट
विज्ञापन

2 of 6
करहल की महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला

जैन इंटर कॉलेज, करहल

जिस कॉलेज में सपा मुखिया रहे मुलायम सिंह यादव पढ़े और बाद में शिक्षक बने, उसी जैन इंटर कॉलेज में मतदान शुरू में धीमा रहा, पर बाद में यहां महिलाओं की भागीदारी बढ़ गई। अर्धसैनिक बल की भारी मौजूदगी के बीच 80 साल के रामस्वरूप अपने साथ 79 साल की प्रेमवती और 82 साल की रामरती के साथ पहुंचे। व्हील चेयर की जगह वह सहारा लेकर वोट डालने गए। लौटकर बोले कि मुलायम के बेटे की शान करहल और बढ़ाएगा। करहल में सपा के समर्थकों में उत्साह नजर आया और हर मतदान केंद्र के बाहर 5 से 12 तक बस्ते नजर आए, जिन्हें गुब्बारों से सजाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

3 of 6
करहल के एक बूथ पर महिला मतदाता - फोटो : अमर उजाला

घिरोर प्राथमिक विद्यालय

करहल में साइकिल दौड़ी तो बरनाहल और घिरोर में कमल की खुशबू गांव के मतदान केंद्रों पर महकती रही। घिरोर और बरनाहल के गांव में मतदाता दो गुटों में साफ बंटे नजर आये। भाजपा कार्यकर्ता गैर यादव और शाक्य वोटों का विभाजन रोकने की जद्दोजहद में लगे रहे। करहल विधानसभा में तीन प्रत्याशी मैदान में हैं, लेकिन बसपा प्रत्याशी कुलदीप नारायन का बस्ता भी कहीं नजर नहीं आया। घिरोर के मतदान केंद्रों पर मतदाता अपने रुख पर पर्दा डाले रहे, जबकि इसके उलट करहल में वोटर अपने समर्थन का एलान करते दिखे थे।

4 of 6
एसपी सिंह बघेल और अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला

राष्ट्रीय अंतरराष्ट्रीय मीडिया की लगी रही निगाहें

16 चुनाव में समाजवादी गढ़ रहे करहल पर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मीडिया की निगाहें लगी रहीं। करहल के राजकीय कन्या इंटर कॉलेज में बने मतदान केंद्र के बाहर 200 से ज्यादा पत्रकारों की मौजूदगी बनी रही। ओवी वैन के साथ नेशनल मीडिया पर करहल के मतदान की पल पल की रिपोर्ट चलती रही। सपा के सियासी गढ़ करहल को दरकाने के लिए भाजपा ने केंद्रीय विधि एवं न्याय राज्यमंत्री और आगरा के सांसद एसपी सिंह बघेल को उनके मुकाबले में उतारा है।
विज्ञापन

5 of 6
करहल के एक बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला

करहल सीट पर अब तक ऐसे हुआ मतदान

  • चुनाव  -  मतदान
  • 1957  - 99.09 
  • 1962  - 51.54
  • 1967  - 47.24
  • 1969  - 48.67
  • 1974  - 71.41
  • 1977 -  53.69
  • 1980  - 61.48
  • 1985  - 55.86
  • 1989 -  55.48
  • 1991  - 50.05
  • 1993  - 56.81
  • 1996  - 52.62
  • 2002  -  54.30
  • 2007  - 46.29
  • 2012  - 60.96
  • 2017  - 59.17
विज्ञापन

6 of 6
करहल के एक बूथ पर मतदाताओं की कतार - फोटो : अमर उजाला


करहल विधानसभा में अब तक चुने गए विधायक

नत्थू सिंह प्रजा सोशलिस्ट पार्टी   1957
राम सिंह स्वतंत्र पार्टी 1962
मुंशीलाल स्वतंत्र पार्टी   1967
मुंशीलाल स्वतंत्र पार्टी 1969
नत्थू सिंह भारतीय क्रांति दल 1974
नत्थू सिंह जनता पार्टी 1977
शिवमंगल कांग्रेस 1980
बाबूराम लोकदल 1985
बाबूराम जनता दल 1989
बाबूराम जनता पार्टी 1991
बाबूराम सपा 1993
बाबूराम सपा 1996
सोबरन सिंह भाजपा 2002
सोबरन सिंह सपा 2007
सोबरन सिंह सपा 2012
सोबरन सिंह सपा 2017
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next