फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ताजमहल में जैकी संग 'प्रीति': एक-दूजे का हाथ थाम दोनों फिल्मी सितारों ने देखी 'मिसाल-ए-मोहब्बत'

Sun, 20 Feb 2022 10:28 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
विज्ञापन
1 of 5
ताजमहल में रकुलप्रीत और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला
फिल्म निर्देशक लव रंजन और अलीशा वैद की शादी में शामिल होने आगरा आए फिल्म निर्माता और अभिनेता जैकी भगनानी और फिल्म अभिनेत्री रकुलप्रीत रविवार की दोपहर को एक दूसरे का हाथ थामे ताज का दीदार करने पहुंचे। करीब 45 मिनट तक उन्होंने ताज को निहारा मगर इस दौरान उन्होंने फैंस से दूरी बनाए रखी। 

रकुलप्रीत सिंह और जैकी दोपहर 12:45 बजे ताजमहल में पहुंचे। रकुलप्रीत आसमानी कुर्ता और नीली जींस पहने हुई थीं तो जैकी सफेद कुर्ता व जींस में थे। भीड़ से बचने के लिए दोनों एक दूसरे का हाथ थामे रॉयल गेट की जगह पाथवे से मुख्य मकबरे तक पहुंचे। इसके बाद दोनों पिछले गेट से ही बाहर निकल गए।
विज्ञापन

2 of 5
ताजमहल में रकुलप्रीत और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला
फिल्म निर्माता और निर्देशक लव रंजन आगरा के होटल अमर विलास में अपनी दोस्त अलीशा वैद से शादी रचा रहे हैं। फिल्म निर्माता लव रंजन की शादी में शिरकत करने के लिए बॉलीवुड के बड़े सितारे यहां पहुंचे हुए हैं। रविवार को फिल्म स्टार जैकी भगनानी और अभिनेत्री राकुल प्रीत कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे।
 
विज्ञापन

3 of 5
ताजमहल में रकुलप्रीत और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला
दोपहर को अभिनेता जैकी भगनानी और फिल्म अभिनेत्री रकुलप्रीत ने ताजमहल का दीदार किया। एक-दूसरे का हाथ थामे दोनों फिल्मी सितारे ताज की खूबसूरती में खोया नजर आए। 

4 of 5
ताजमहल में रकुलप्रीत और जैकी भगनानी - फोटो : अमर उजाला
रकुलप्रीत और जैकी भगनानी को एक साथ देखकर ताजमहल में उनके प्रशंसकों की भीड़ लग गई। प्रशंसकों ने उनके साथ सेल्फी लेनी चाही, लेकिन दोनों ने लोगों से दूरी बनाए रखी। सुरक्षाकर्मियों ने किसी को उनके पास नहीं आने दिया। रकुलप्रीत और जैकी करीब आधे घंटे तक ताजमहल में रहे। इसके बाद होटल अमर विलास रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ताजमहल में पर्यटक - फोटो : अमर उजाला
ताजमहल पर रविवार को सैलानियों की बहार रही। 21926 सैलानियों ने ताज का दीदार किया। दोनों गेटों पर वाईफाई कनेक्ट नहीं होने के कारण सैलानियों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। सुबह से शाम तक पूर्वी और पश्चिमी गेटों पर कतारें लगी रहीं। आगरा किले पर भी चार हजार से ज्यादा सैलानियों ने भ्रमण किया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें