ब्रज में डेंगू और वायरल से मंगलवार को 12 बच्चों समेत 15 लोगों की जान चली गई। इनमें अकेले फिरोजाबाद में सात बच्चों सहित आठ लोगों की मौत हो गई। जिले में मृतकों की संख्या 203 पहुंच गई है। वहीं कासगंज में दो बच्चों, मथुरा और मैनपुरी में एक एक बच्चे ने दम तोड़ दिया। आगरा में भी एक बच्चे की मौत हुई है। एटा में एक युवक ने दम तोड़ा है। फिरोजाबाद की हुमायूंपुर की अंजली (13) पुत्री उदय पाल राठौर, दतौली के राधा किशन वर्मा हुमायूं के गोलू (6) पुत्र मनोज कुमार की सौ शैय्या अस्पताल में मौत हो गई। हसनपुर के शौर्य पुत्र धर्मेंद्र बघेल, सपना पुत्री सियाज अली की दिल्ली में मौत हो गई। रामवती पत्नी कृपाल सिंह निवासी गांव लहरिया नारखी, आमीन, पप्पू पुत्र सिकंदर की मौत हो गई। कासगंज में ढोलना के ग्राम इटावा के माधव पुत्र योगेंद्र की भी मौत हो गई। मैनपुरी की शीतला की मौत हो गई। रांची की रश्मि पुत्री जयवीर की मौत हो गई। आगरा में बरहन के सराय जयराम में दीपक और साहिल की मौत हो गई।