मैनपुरी डीएम ने जाना मरीजों का हाल
- फोटो : अमर उजाला
डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्वास्थ्य समिति की बैठक की। डीएम ने कहा कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता ज्वर से पीड़ित व्यक्तियों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना है। डीएम ने कहा कि जो गांव बुखार से ज्यादा प्रभावित हैं, वहां कम से कम चार पांच दिन कैंप लगाकर स्वास्थ्य सेवाएं दी जाएं। घर-घर दवा का छिड़काव हो। प्रभारी चिकित्साधिकारी अपने क्षेत्र के कम से कम दो गांव का प्रतिदिन भ्रमण करें। अपर, उप मुख्य चिकित्साधिकारी कम से कम दो-दो स्वास्थ्य केंद्रों का निरीक्षण करें।