फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा पुलिस ने वारदात से पहले पकड़े: दवा कारोबारी से लूट के इरादे से आए छह बदमाश, कई दिन से कर रहे थे रेकी

Sat, 02 Oct 2021 12:10 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा

सार

थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि गैंग का सरगना योगेंद्र चौहान है। वह पहले दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका हैं। गीतम सिंह पर राजाखेड़ा में कई मुकदमे दर्ज हैं। तरुण दवा कारोबारी का पूर्व कर्मचारी है। वह रविवार को कारोबारी से मिलने गया था।
विज्ञापन
1 of 1
आगरा: पुलिस ने पकड़े बदमाश - फोटो : अमर उजाला
आगरा के थाना सिकंदरा पुलिस ने आवास विकास कॉलोनी के सेक्टर-16 से छह बदमाशों को पकड़ा है। पुलिस का दावा है कि आरोपी एक दवा कारोबारी से लूट की योजना बना रहे थे। मगर, पुलिस की सतर्कता की वजह से सफल नहीं हो सके। कारोबारी के पूर्व कर्मचारी ने ही रेकी कर रखी थी।
एसएसपी मुनिराज जी ने व्यापारियों की सुरक्षा के लिए एक अभियान चलाया है। इसका नाम फोन करो, पुलिस पाओ रखा है। इसके तहत ज्यादा कैश ले जाने पर पुलिस को फोन करके सुरक्षा ली जा सकती है। इसमें पुलिस व्यापारी के पीछे चलती है। फव्वारा के एक व्यापारी ने पुलिस से सुरक्षा मांगी थी। रविवार को पुलिसकर्मी व्यापारी को छोड़ने उसके घर कमला नगर जा रहे थे। दवा कारोबारी का घर भी कमला नगर में है। संयोग से वो भी घर जा रहे थे। उन्हें ही बदमाश लूटने आए थे। पुलिस को देखकर सफल नहीं हो सके। दो दिन ऐसा ही हुआ।

इनकी हुई गिरफ्तारी
पिनाहट निवासी योगेंद्र चौहान, ओमप्रकाश उर्फ मच्छर, बाईपुर निवासी प्रवेंद्र तोमर, धौलपुर निवासी गीतम सिंह, अजय उर्फ गढ़वाली और फिरोजाबाद निवासी तरुण गौतम है। तरुण इस समय ईदगाह स्टेशन अधिकारी विश्राम गृह में रह रहा था। उनके पास से तीन बाइक, तीन मोबाइल, 7430 रुपये और एक तमंचा बरामद किया गया।

खाली हाथ नहीं जाते थे बदमाश
थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि गैंग का सरगना योगेंद्र चौहान है। वह पहले दुष्कर्म के मामले में जेल जा चुका हैं। गीतम सिंह पर राजाखेड़ा में कई मुकदमे दर्ज हैं। तरुण दवा कारोबारी का पूर्व कर्मचारी है। वह रविवार को कारोबारी से मिलने गया था। उसे पता था कि वह रुपये लेकर जाते हैं। उसने अपने साथियों को कारोबारी की फोटो दी थी। इसके बाद लूट का प्लान तैयार किया। बदमाश कारोबारी से लूट में सफल नहीं होने पर मोबाइल लूटकर ले गए थे। वह खाली हाथ नहीं गए थे। अपने खर्चे पूरे करने के लिए वारदात कर रहे थे।

मैनपुरी में जानलेवा बुखार: किशोरी सहित छह की मौत, जिला अस्पताल में 67 मरीज भर्ती
 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें