आगरा में खंदौली के गांव नहर्रा में दरोगा प्रशांत यादव की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शहीद दरोगा के परिवार के लिए पुलिस विभाग के कर्मचारी से लेकर अधिकारियों ने एक दिन का वेतन दिया है। मंगलवार को एसएसपी मुनिराज जी ने शहीद की पत्नी और मां को 54.35 लाख रुपये की धनराशि का चेक प्रदान किए। घटना 24 मार्च की है। नहर्रा गांव में दो भाई शिवनाथ और विश्वनाथ के बीच पिता के खेत से आलू खुदाई को लेकर विवाद हो गया था, जिसकी सूचना पर थाना खंदौली के दरोगा प्रशांत यादव एक सिपाही के साथ घटनास्थल पर पहुंचे थे। विश्वनाथ हाथ में तमंचा लिए हुए था। दरोगा के पीछे दौड़ने पर गोली मार दी थी। दरोगा प्रशांत यादव शहीद हो गए थे।