आगरा में कोरोना वायरस के नए मामले कम होने के साथ जांच के अनुपात में संक्रमण दर में भी तेजी से गिरावट हो रही है। बीते आठ दिनों में कोरोना जांच के अनुपात में संक्रमण दर में 5.23 फीसदी की कमी आई है। 10 मई को 4130 लोगों की कोरोना जांच की गई थी, 285 नए मामले सामने आए थे और जांच के अनुपात में संक्रमण दर 6.90 फीसदी थी। 17 मई को 79 नए मामले आए। 4703 लोगों की कोरोना जांच हुई थी। इस दौरान संक्रमण दर 1.67 फीसदी रही। जिले में कुल संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 24933 पर पहुंच गया है। इनमें 23013 मरीज ठीक हो चुके हैं, 322 की मौत हो गई है। फिलहाल राहत की बात यह है कि जिले में अब संक्रमण का ग्राफ लगातार घट रहा है। हालांकि संक्रमण का खतरा कम नहीं हुआ है। अगली स्लाइड्स में जानिए बीते आठ दिनों के आंकड़े....