फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम के सामने फफक पड़े शहीद के मां-बाप: रो-रोकर बताई व्यथा, कहा- बेटा तो शहीद हो गया, हम भी मर जाएंगे

Sat, 21 Aug 2021 06:55 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
डीएम को अपनी व्यथा बताते शहीद के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
मथुरा जिले के गोवर्धन ब्लॉक कार्यालय के सभागार में शनिवार को डीएम की अध्यक्षता में समाधान दिवस लगाया गया। इस दौरान 23 शिकायतें दर्ज की गईं। एक भी शिकायत का मौके पर निस्तारण नहीं हो सका। शहीद पुष्पेंद्र सिंह के माता-पिता ने डीएम के समक्ष रो-रोकर अपनी दास्तान सुनाई। इस पर डीएम ने अधीनस्थों को फटकार लगाते हुए शहीद के माता-पिता की हरसंभव मदद करने के निर्देश दिए।
 
नगला खुटिया निवासी शहीद पुष्पेंद्र सिंह के पिता तेज सिंह और मां महावीरी शनिवार को समाधान दिवस में पहुंचे। जब वह अपनी फरियाद लेकर डीएम के सामने पहुंचे तो फफक पड़े। उन्होंने डीएम के सामने रोते हुए अपनी दास्तान सुनाई। कहा कि साहब... बेटा तो शहीद हो गया, अब हम भी मर जाएंगे। हमारे लिए न शौचालय बना है और न ही गांव की सड़क बनाई गई है।


अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
डीएम को अपनी व्यथा बताते शहीद के माता-पिता - फोटो : अमर उजाला
पिता तेज सिंह ने बताया कि शहीद बेटे की प्रतिमा भी अपने रुपयों से लगवाई है। उनकी शिकायत सुनकर डीएम ने अधीनस्थों को तलब कर जमकर क्लास लगाई। डीपीआरओ को फोन कर शहीद के माता-पिता के लिए शौचालय, पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को गांव में सड़क बनवाने के निर्देश दिए। 
विज्ञापन

3 of 5
शहीद पुष्पेंद्र सिंह
नगला खुटिया निवासी जाट रेजीमेंट के जवान पुष्पेंद्र सिंह 13 अगस्त 2018 को सरहद पर पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हो गए थे। वह वर्ष 2011 में सेना में भर्ती हुए थे। उनकी शहादत के तीन साल बाद भी नगला खुटिया में सड़क नहीं बनी है। इससे शहीद के माता-पिता आहत हैं। 

4 of 5
डीएम नवनीत चहल (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
डीएम नवनीत चहल ने बताया कि समाधान दिवस में 23 शिकायत आई थीं, जिनका समाधान कराने के निर्देश दिए हैं। सौंख में एक मकान के सामने रास्ते पर कब्जे की शिकायत दर्ज की गई। डीएम ने ईओ रोहित को शीघ्र अतिक्रमण हटवाने के निर्देश दिए। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
डीएम नवनीत चहल - फोटो : अमर उजाला
बरसाना के आदित्य शर्मा ने मंदिर की जमीन पर कब्जे की शिकायत की। समाधान दिवस में सीएमओ डॉ. रचना गुप्ता, सीओ धर्मेंद्र सिंह चौहान, सीडीपीओ कमलेश सिंह, वन क्षेत्राधिकारी ब्रजेश परमार, जल निगम, विद्युत विभाग, सिचांई, राजस्व विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें