पत्नी और दो बच्चों की हत्या के बाद दोस्त की हत्या के मामले में जेल में बंद हत्यारोपी को नोएडा पुलिस रिमांड पर लेगी। इसके लिए पुलिस ने गौतमबुद्धनगर न्यायालय में अर्जी भी दाखिल कर दी है। रिमांड मिलने के बाद पुलिस मृतकों (पत्नी और बच्चों) की बरामद हुईं अस्थियों के डीएनए से मृतका के पिता और कत्ल के आरोपी के डीएनए से मिलान कराएगी। बता दें कि वर्ष 2018 में अलीगढ़ के गांव नौगवां निवासी राकेश ने नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र में अपनी पत्नी रत्नेश और बेटी अवनी व बेटे अर्पित की हत्या कर शव घर में ही दफना दिया था। उसके बाद दोस्त की हत्या ढोलना थाना क्षेत्र में कर दी। इस घटना का खुलासा बीती 1 सितंबर को कासगंज पुलिस ने किया था। तब इस इस योजनाबद्ध तरीके से किए गए हत्याकांडों का में तमाम तथ्य सामने निकलकर आए थे। पत्नी और बच्चों की अस्थियां पुलिस ने बरामद कीं। उनका डीएनए सुरक्षित किया गया। हत्या का आरोपी और उसके सहयोगी कासगंज जेल में बंद हैं।