बेटे-बहू और नातिन की मौत पर बिलखती मां
- फोटो : अमर उजाला
तीनों का किया गया अंतिम संस्कार
सोनू के जीजा विजय कुमार ने बताया कि रात करीब 11 बजे पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो पाई थी। बृहस्पतिवार सुबह सात बजे ताजगंज स्थित विद्युत शवदाह गृह में तीनों का अंतिम संस्कार किया गया। सभी रस्में बेटे शिवम ने पूरी कीं। सोनू के माता-पिता का हाल बेहाल है। मां बस एक ही बात कह रही है कि बेटा एक बार उसे अपनी परेशानी बता देता, वह उसे दूर कर देती।