फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमएलसी चुनाव: 20 साल पुराना शर्मा गुट का कब्जा खत्म, जीत के बाद डॉ. आकाश ने किया ये वादा

Sat, 05 Dec 2020 12:05 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा

सार

  • भाजपा प्रत्याशी डॉ. दिनेश वशिष्ठ को दूसरी मत वरीयता गणना में 2376 मतों से हराया
  • कहा- वित्तविहीन शिक्षक व कॉलेजों के हक के लिए लड़ना मेरा संकल्प 
विज्ञापन
1 of 6
जीत के बाद विधान परिषद सदस्य डॉ. आकाश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
निर्दलीय डॉ. आकाश अग्रवाल ने आगरा खंड की शिक्षक विधान परिषद सीट जीत ली। उन्होंने भाजपा के डॉ. दिनेश चंद्र वशिष्ठ को दूसरी वरीयता की मतगणना में 2376 मतों से हराया। डॉ. आकाश को प्रथम वरीयता में 5798 और दूसरी वरीयता में 892 सहित कुल 6690 मत प्राप्त हुए। भाजपा प्रत्याशी को पहली व दूसरी वरीयता मिलाकर कुल 4314 मत मिले।
विज्ञापन

2 of 6
आयुक्त अनिल कुमार ने डॉ. आकाश अग्रवाल को हस्ताक्षर कर निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया - फोटो : अमर उजाला
शाहदरा स्थित मंडी समिति परिसर में 30 घंटे तक चली एकल अनुपातिक मतगणना के बाद शुक्रवार दोपहर दो बजे रिर्टनिंग ऑफिसर एवं आयुक्त अनिल कुमार ने डॉ. आकाश अग्रवाल को हस्ताक्षर कर निर्वाचन प्रमाणपत्र प्रदान किया। प्रथम वरीयता के पहले चरण में 13995 मतों में 541 मत खारिज हुए। दूसरे चरण में 7708 मतों में 340 मत निरस्त हुए। कुल 21703 में से 881 मत निरस्त हुए। वैध मत 20822 निकले। 
 
विज्ञापन

3 of 6
डॉ आकाश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
निर्वाचन अधिकारी ने बताया वैध मतों का कोटा 50 फीसदी से एक अधिक होने पर 10412 मतों का कोटा था। किसी प्रत्याशी को इतने वोट नहीं मिले। दूसरी वरीयता मतों की गणना और सबसे कम मत प्राप्त करने वाले प्रत्याशियों को बाहर कर मत स्थानांतरण से अंत में दो प्रत्याशी बचे। इनमें डॉ. आकाश को दूसरी वरीयता में 892 मत और मिले। भाजपा प्रत्याशी को 629 वोट मिलने से कुल 4314 मत प्राप्त हुए। अंत में सर्वाधिक 6690 मत होने पर डॉ. आकाश को विजयी घोषित कर दिया।

4 of 6
एमएलसी चुनाव परिणाम: समर्थकों के साथ आकाश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
20 साल पुराना शर्मा गुट कब्जा खत्म
आगरा खंड स्नातक एमएलसी सीट पर चार बार से लगातार शर्मा गुट के जगवीश किशोर जैन चुनकर विधान परिषद में पहुंचे। दिसंबर 2020 के चुनाव में वह तीसरे नंबर पर रहे। उन्हें 2052 शिक्षक मत प्राप्त हुए। इस तरह चार बार से निर्दलीय के बाद फिर एक निर्दलीय वित्तविहीन विद्यालय शिक्षक विधायक चुने गए।
विज्ञापन

5 of 6
समर्थकों के साथ डॉ. आकाश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
वित्तविहीन शिक्षक व कॉलेजों के हक के लिए लड़ना मेरा संकल्प -डॉ. आकाश
आगरा के शमसाबाद रोड कावेरी विहार निवासी डॉ. आकाश अग्रवाल की उम्र 38 वर्ष है। साईं नाथ कॉलेज प्रधानाचार्य और भारतीय शैक्षणिक संगठन के अध्यक्ष हैं। डॉ. आकाश ने कहा मैंने पहली बार चुनाव ये सोच कर लड़ा कि वित्तविहीन शैक्षणिक संस्थाओं व शिक्षकों की समस्याओं के लिए ये उचित मंच है। मेरी जीत निजी शिक्षकों की जीत है। मैं सदन में इनकी बात रखूंगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
चुनाव जीतने के बाद समर्थकों के साथ डॉ. आकाश अग्रवाल - फोटो : अमर उजाला
डॉ. आकाश ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षक व कॉलेज के हक के लिए लड़ना ही मेरा संकल्प है। नवनिर्वाचित शिक्षक विधान परिषद सदस्य डॉ. आकाश कम्पयूटर साइंस विषय में पीएचडी हैं। पिछले 20 वर्षों से शिक्षा के पेशे से जुड़े हुए हैं। उन्होंने कहा कभी भाजपा सरकार ने शिक्षक व कॉलेजों की समस्याओं के प्रति सरकार गंभीरता नहीं दिखाई है। अब मैं उनके हक के लिए लडूंगा। छह साल तक इमानदारी से भ्रष्टाचार के खिलाफ काम करुंगा। उनके भाई डॉ. सीपी अग्रवाल ने बताया आकाश चार भाई-बहनों में सबसे छोटे हैं। एनसी वैदिक से हाईस्कूल व इंटरमीडिएट और फिर आरबीएस कॉलेज से बीकॉम-एमकॉम किया। कई वर्षों से वित्तविहीन शिक्षकों की समस्याओं के निराकरण के लिए संकल्पित हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें