फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मथुरा में 1.05 करोड़ की लूट का मामला: स्वतंत्रता दिवस के अगले दिन ही खुल गई पुलिस अलर्ट की पोल

Tue, 17 Aug 2021 12:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
विज्ञापन
1 of 5
जानकारी जुटाते पुलिस अधिकारी - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बदमाशों ने सोमवार को दिनदहाड़े एक करोड़ रुपये लूट कर पुलिस को खुली चुनौती दे डाली। वारदात स्थल से पुलिस चौकी 50 मीटर दूरी पर है, फिर भी बाइक सवार बदमाश आसानी से फरार हो गए। यह हाल तब है कि जब स्वतंत्रता दिवस को लेकर अलर्ट जारी है। फिलहाल पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है, लेकिन शाम तक कोई सुराग नहीं मिली। हालांकि पुलिस अफसर जल्द खुलासा करने का दावा कर रहे हैं। 

संबंधित खबर- मथुरा में दिनदहाड़े 1.05 करोड़ की लूट: पुलिस चौकी से 50 मीटर दूरी पर हुई वारदात, लुटेरे फरार

दो दिन की छुट्टी के बाद सोमवार को बाजार में भीड़भाड़ थी, लेकिन पुलिस 15 अगस्त की थकान उतारने में व्यस्त थी। इसी के चलते लुटेरे चौकी के पास से ही वारदात को अंजाम दे गए। लूट होने के बाद पुलिस हरकत में आई और शहर में चारों ओर नाकाबंदी कर चेकिंग अभियान आदि भी चलाए गए। लेकिन इससे कुछ हासिल नहीं हुआ। लुटेरे फरार हो चुके थे। 

विज्ञापन

2 of 5
लूट की घटना के बाद पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
अगर पहले से ही पुलिस अलर्ट होती तो लुटेरे चौकी के करीब भीड़भाड़ वाले इलाके में इस तरह की घटना को अंजाम देने की सोचते भी नहीं। हालांकि आला अधिकारियों के सामने स्थानीय पुलिस वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने का दावा कर रही है। एसएसपी ने भी बड़ी वारदात के खुलासे के लिए 10 टीमें लगाईं हैं। इसमें स्वाट, एसओजी, कोतवाली पुलिस की दो टीमें, वृंदावन कोतवाली, हाईवे पुलिस, सर्विलांस टीम के अलावा तेज तर्रार इंस्पेक्टर और सिपाहियों को लगाया गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
पीड़ित से जानकारी लेते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
शहर के इतिहास में पहली बार इतना कैश लुटा
शहर के इतिहास में इतनी बड़ी कैश लूटने की वारदात पहली हुई है। हालांकि 15 मई 2017 को कोयला गली में मयंक चेंस के यहां चार करोड़ रुपये की डकैती हुई थी। लेकिन तब कैश की बजाए जेवरात लुटे थे। शहर में इतनी बड़ी वारदात से हर कोई दहशत में है। लोगों का यह कहना है कि वास्तव में अपराधी बेखौफ हो गए हैं। 

4 of 5
पीड़ित कारोबारी - फोटो : अमर उजाला
कारोबारी के घर से वारदात स्थल के सीसीटीवी खंगाले
पुलिस की टीमों ने बुलियन कारोबारी के घर से लेकर वारदात स्थल तक के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साढ़े तीन किमी. के सीसीटीवी फुटेज में पुलिस को कुछ भी महत्वपूर्ण हाथ नहीं लगा। पुलिस मछली फाटक, टैंक चौराहे तक सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घटनास्थल पर जांच करते एसएसपी - फोटो : अमर उजाला
आईजी-एसएसपी ने कारोबारी से जुटाई जानकारी
कारोबारी के साले अंकित बंसल से आईजी नवीन अरोरा और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने जानकारी जुटाई। आईजी ने तो बुलियन कारोबारी के बेटे मुकुल अग्रवाल से भी पूछताछ की। हालांकि पुलिस फिलहाल कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है। इतना जरूर है कि पुलिस जल्द खुलासे का दावा कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें