अमर उजाला के अभिनव अभियान ‘मां तुझे प्रणाम’ के तहत शहर के प्रमुख चौराहों पर ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ तो यातायात जहां का तहां रुक गया। इन आयोजनों में बच्चे, युवाओं के साथ ही बुजुर्गों ने भी उत्साह के साथ हिस्सेदारी की। आगरा कॉलेज ग्राउंड से युवाओं ने भारत माता के जयकारे और वंदेमातरम के उद्घोषों के साथ बाइक रैली निकाली तो शहर की लाइफ लाइन पर अनुशासित बाइकर्स का देशभक्ति का जज्बा देखते ही बन रहा था। इसके साथ ही विद्यालयों से लेकर शहर की कॉलोनियों में भी ध्वजारोहण और राष्ट्रगान किया गया। 52 सेकंड तक शहर से देहात तक 'जन-गण-मन' गूंजता रहा। इस दौरान लोगों ने प्रशासन की कोरोना गाइडलाइन का पूरा ध्यान रखा। स्वतंत्रता दिवस पर मुख्य कार्यक्रम पुलिस लाइन में आयोजित किया गया। एडीजी ने उत्तम सेवा और साहस के लिए पुलिसकर्मियों को सम्मानित किया।
विज्ञापन
2 of 7
मां तुझे प्रणाम
- फोटो : अमर उजाला
हरीपर्वत चौराहे पर वोर्न ब्लैक्स जर्मन कंपनी की ओर से ध्वजारोहण और राष्ट्रगान किया गया। इस मौके पर संरक्षक डॉ. आरएस पारीक, आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, कंपनी के सीईओ आशीष जैन, सुशील जैन, मेडिकल प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. सुनील शर्मा, डॉ. विजय कत्याल, डॉ. अरुण जैन, प्रवक्ता संदेश जैन, कमलचंद जैन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 7
स्वतंत्रता दिवस की रही धूम
- फोटो : अमर उजाला
राजा मंडी चौराहे पर आगरा विकास मंच की ओर से ध्वजारोहण चौकी प्रभारी राजामंडी ने किया। मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन, संयोजक सुनील कुमार जैन, गोपाल शर्मा, राजू शर्मा, त्रिलोकी शर्मा, वंश जैन, होतीलाल आदि थे।
4 of 7
सद्भावना रैली निकाली गई
- फोटो : अमर उजाला
मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत आगरा कॉलेज मैदान से सद्भावना बाइक रैली रविवार की सुबह दस बजे शुरू हुई। करीब सौ मोटरसाइकिलों पर युवा तिरंगा हाथ में लिए और भारत माता का जयकारा लगाते हुए सड़क पर निकले। लोग थम गए और साथ में भारत माता की जय और वंदेमातरम् का उद्घोष करने लगे। मुख्य अतिथि आगरा विकास मंच के अध्यक्ष राजकुमार जैन ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन
5 of 7
सद्भावना रैली में लहराए तिरंगे
- फोटो : अमर उजाला
दीवानी चौराहा से वापस लौटकर रैली आगरा कॉलेज मैदान राष्ट्रगान के साथ समाप्त हुई। आगरा इनफील्ड के सौरभ जैन, अर्जुन पसरीचा, अंकित कुंद्रा, केनिथ, आगरा रॉयल्स के मनीष, संदीप, दीपक, बेस्ट राइडर्स के अमित समाधिया, अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद (युवा) के प्रदेश उपाध्यक्ष करन गर्ग, प्रदीप शर्मा, अक्षित जैन, नवीन पचौरी, रवि गुप्ता, शिवम दुबे, सारांश बजरंगी, राम शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
6 of 7
शहर में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही
- फोटो : अमर उजाला
भारत विकास परिषद समर्पण शाखा ने सूरसदन चौराहे पर स्वामी विवेकानंद की मूर्ति के समक्ष ध्वजारोहण किया। साईं के तकिया चौराहे पर राकेश जैन ने ध्वजारोहण किया। रामलाल वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने मां तुझे प्रणाम में आश्रम से सिकंदरा चौराहे तक रैली निकाली। सिकंदरा पर राष्ट्रगान किया गया। इस मौके पर आश्रम अध्यक्ष शिव प्रसाद शर्मा और कैलाश मंदिर के महंत कैलाश गिरि मौजूद रहे।
शहर में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही
- फोटो : अमर उजाला
मां तुझे प्रणाम अभियान के तहत घटिया आजम खां चौराहे पर भारत भूषण गप्पी और पार्षद शिरोमणि सिंह के नेतृत्व में ध्वजारोहण किया गया। इस मौके पर प्रदीप पुरी, ओमप्रकाश रौतेले, लाजपत राय, राजीव लांबा, बॉबी शर्मा, पवन अग्रवाल, धीरेंद्र उपाध्याय मौजूद रहे। सेंट जोंस चौराहा पर पंजाबी सभा ने ध्वजारोहण किया।