घायल आरोपी को ले जाते पुलिसकर्मी
- फोटो : अमर उजाला
हत्या के बाद आरोपियों ने शव को नहर में फेंकना चाहा, लेकिन वह किनारे पर ही गिर गया। कार भी नहर की पटरी में फंस गई, जिस वजह से आरोपी पैदल ही वहां से भाग गए थे। भागते समय इन लोगों ने राजू को फोन कर बुलाया और उसकी बाइक पर बैठकर कर आरोपी भाग गए थे। आरोपियों ने दो लाख रुपये आपस में बांट लिए थे। विनय और रतनवीर मोबाइल स्विच ऑफ कर गायब हो गए थे। सोमवार को पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान राजू यादव, सोनू और रतनवीर को गिरफ्तार कर लिया।