कोरोना संकट भी देश प्रेम का जज्बा डिगा नहीं सका। इसी जज्बे और जोश के साथ 74वें स्वतंत्रता दिवस पर ताजनगरी ने आजादी का जश्न मनाया। सरकारी कार्यालयों और शिक्षण संस्थाओं पर शान से तिरंगा लहराया। शनिवार सुबह तय समय के अनुसार ध्वजारोहण कार्यक्रम हुए। तिरंगे को राष्ट्रगान के साथ सलामी दी गई। शहर से देहात तक स्वतंत्रता दिवस की धूम रही।
विज्ञापन
2 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2020
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जिले में 74 वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कलक्ट्रेट में जिलाधिकारी प्रभु एन सिंह ने ध्वजारोहण किया। सामाजिक दूरी का पालन करते हुए राष्ट्रगान गाया गया। इसके बाद जिलाधिकारी ने स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित किया। आयकर कार्यालय में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। इस दौरान प्रधान आयकर आयुक्त प्रथम रेनू जौहरी और प्रधान आयकर आयुक्त द्वितीय जयंत मिश्रा समेत स्टाफ के लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
3 of 7
तिरंगे को सलामी देते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस लाइन में 74 वें स्वतंत्रता दिवस पर अपर पुलिस महानिदेशक अजय आनंद एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बबलू कुमार ने झंडा रोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके सराहनीय कार्य के लिए प्रशंसा चिन्ह और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए।
4 of 7
विश्वविद्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस
- फोटो : अमर उजाला
आगरा के डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में कुलपति प्रो अशोक मित्तल ने ध्वजारोहण किया। आगरा के पंचकुइया स्थित शिक्षा भवन में मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक डॉ मुकेश अग्रवाल ने ध्वजारोहण किया। इस दौरान जिला विद्यालय निरीक्षक रविंद्र सिंह व अन्य स्टाफ मौजूद रहे।
विज्ञापन
5 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2020: परिवार संग गया राष्ट्रगान
- फोटो : अमर उजाला
कॉलोनियों में स्वतंत्रता दिवस की धूम रही। अमर उजाला के अभियान मां तुझे प्रणाम के तहत लोगों ने सुबह ठीक 10 बजे राष्ट्रगान गाया। 52 सेकंड तक शहर से देहात तक 'जन-गण-मन' गूंजता रहा। इस दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी का पालन किया।
विज्ञापन
6 of 7
स्वतंत्रता दिवस 2020
- फोटो : अमर उजाला
नेशनल चैंबर और इंडस्ट्रीज एंड कॉमर्स यूपी आगरा के अध्यक्ष राजीव अग्रवाल एवं साथी पदाधिकारियों द्वारा चेंबर भवन पर तिरंगा फहराया गया। राष्ट्रीय गान के बाद देशभक्ति के नारे लगाए गए। अध्यक्ष राजीव अग्रवाल ने कहा कि कोविड-19 महामारी के सुरक्षा के उपायों के अनुपालन में इस वर्ष इस महापर्व पर जनहित एवं राष्ट्रहित में भीड़ से बचाव रखा गया है।
आगरा में जश्न-ए-आजादी के लिए सरकारी इमारतों को भव्य रूप से सजाया गया। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगा उठे। रेल मंत्री पीयूष गोयल ने आगरा कैंट स्टेशन की तस्वीरें ट्वीटर पर साझा कीं। स्वतंत्रता दिवस पर नगर निगम ने शहर में तीन रंगों से रंगोली बनाने की व्यवस्था भी की।