फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नववर्ष पर ब्रज के मंदिरों में बिखरी अद्भुत छटा, कान्हा के दर्शन को भक्तों की उमड़ी भीड़

Fri, 01 Jan 2021 11:55 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा-वृंदावन
विज्ञापन
1 of 7
मथुरा के मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष के स्वागत में कान्हा के ब्रज में अद्भुत छटा बिखरी। मंदिरों में भव्य सजावट की गई। रात में रंग-बिरंगी रोशनी से मंदिर जगमगा उठे। नए साल के अवसर पर ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर सहित सभी प्रमुख मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने ठाकुरजी के दर्शन कर नए साल की शुरुआत की। हजारों श्रद्धालुओं ने गोवर्धन में गिरिराज की परिक्रमा लगाई। 



अपने शहर की खबरों से अपडेट रहने के लिए पढ़ते रहिए amarujala.com । अमर उजाला आगरा के फेसबुक पेज को लाइक और फॉलो करने के लिए यहां क्लिक कर सकते हैं।

 
विज्ञापन

2 of 7
प्रेम मंदिर - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में भक्तों ने अपने आराध्य के दर्शन कर नववर्ष के लिए मंगलकामना की। श्रद्धालुओं पर सर्दी और कोहरे का असर दिखाई नहीं दिया। नववर्ष की पूर्व संध्या से भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। 
विज्ञापन

3 of 7
द्वारिकाधीश मंदिर में भक्त - फोटो : अमर उजाला
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मस्थान, द्वारिकाधीश मंदिर, प्राचीन केशवदेव, रंगेश्वर मंदिर, बिरला मंदिर सहित अनेक मंदिरों में भक्तों ने साल के सही सलामत गुजरने पर ठाकुरजी के श्रीचरणों में आभार जताया। 
 

4 of 7
द्वारिकाधीश मंदिर - फोटो : अमर उजाला
द्वारिकाधीश मंदिर में राधाकृष्ण ने चांदी के झूले पर विराजमान होकर भक्तों को दर्शन दिए। यहां तड़के से ही ठाकुरजी के दर्शन को भक्तों की कतार लग गई। जैसे ही पट खुले, पूरा मंदिर ठाकुरजी के जयकारों से गुंजायमान हो गया। 
 
विज्ञापन

5 of 7
बांकेबिहारी मंदिर में भक्त की भीड़ - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष की शुरुआत कान्हा के दर्शन के साथ करने वाले भक्त गुरुवार को ही वृंदावन पहुंच गए। दिल्ली, हरियाणा के साथ एनसीआर से आए इन भक्तों के वाहनों की वृंदावन में कतार लगी रही।
विज्ञापन

6 of 7
रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया राधारानी घाट - फोटो : अमर उजाला
नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक ओर जहां भक्त गिरिराज जी की परिक्रमा कर रहे थे, दूसरी ओर मंदिरों को भी रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। गिरिराज महाराज को फलों के साथ छप्पन भोग लगाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
रंग-बिरंगी रोशनी से नहाया राधारानी घाट - फोटो : अमर उजाला
राधाकुंड में राधारानी घाट को रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया। राधारानी घाट की अलौलिक आभा देखते ही बन रही थी। बरसाना के राधारानी मंदिर में भी भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें